WhatsApp Menu
श्रीडूंगरगढ़ से धार्मिक एक्सप्रेस में पढ़े तीन खास खबरें एकसाथ:-  |  जोधासर में विशाल रक्तदान शिविर: 171 यूनिट रक्त संग्रहित, स्व. गंगासिंह राजवी की द्वितीय पुण्यतिथि पर आयोजन, बस स्टैंड पर जल मंदिर (प्याऊ) का शिलान्यास  |  मंदिरों में मची फागोत्सव धूम, रविवार को दो आयोजन:-  |  जोधासर में 171 रक्तदाताओं ने किया रक्तदान, जनप्रतिनिधियों ने बढ़ाया उत्साह, जल मंदिर का शिलान्यास, जताया आभार  |  सूडसर में आंदोलन तेज, डाक विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए फूंका पुतला, कल होगा धरनार्थियों का अर्द्धनग्न प्रदर्शन।  | 

जोधासर में विशाल रक्तदान शिविर: 171 यूनिट रक्त संग्रहित, स्व. गंगासिंह राजवी की द्वितीय पुण्यतिथि पर आयोजन, बस स्टैंड पर जल मंदिर (प्याऊ) का शिलान्यास

डूंगरगढ़ one 22 फरवरी, 2026 श्रीडूंगरगढ़। स्व. गंगासिंह राजवी की द्वितीय पुण्यतिथि के अवसर पर जोधासर में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 171 रक्तदाताओं ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया। कार्यक्रम की शुरुआत स्व. राजवी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर की गई।

कार्यक्रम में श्री विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड अध्यक्ष रामगोपाल सुथार ने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा दान है। हमारे द्वारा दिया गया रक्त किसी जरूरतमंद के जीवन को बचा सकता है। चेयरमैन मानमल शर्मा ने लोगों से समय-समय पर रक्तदान करने की अपील की।

ओमपाल सिंह जोधासर ने बताया कि रक्त संग्रहण पीबीएम अस्पताल ब्लड सेंटर और तुलसी सेवा ब्लड बैंक द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। तहसील क्षेत्र के नागरिकों ने शिविर में उत्साहपूर्वक भाग लिया।

बस स्टैंड पर जल मंदिर (प्याऊ) की नींव
इसी अवसर पर राजवी परिवार की ओर से अतिथियों की उपस्थिति में जोधासर बस स्टैंड पर जल मंदिर (प्याऊ) का शिलान्यास किया गया। अतिथियों ने इसे जनसेवा की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

जनप्रतिनिधि व गणमान्य लोग रहे मौजूद
शिविर के दौरान प्रधान प्रतिनिधि केसराराम गोदारा, पूर्व प्रधान छैलूसिंह शेखावत, एडवोकेट भरत सिंह शेरूणा, सरपंच प्रतिनिधि भंवर सिंह झंझेऊ, पार्षद रजत आसोपा सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, ग्रामीण, महिलाएं और युवा मौजूद रहे।

आयोजकों ने सभी रक्तदाताओं, चिकित्सकों, ब्लड सेंटर कर्मियों, स्वयंसेवकों और सहयोगियों का आभार जताया। वक्ताओं ने कहा कि ऐसे सेवा कार्य समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं और भविष्य में भी इस तरह के सार्वजनिक कार्यक्रम निरंतर होने चाहिए।

क्रिकेट प्रतियोगिता का पोस्टर विमोचन
कार्यक्रम के अंत में जोधासर युवा टीम की ओर से स्व. गंगासिंह राजवी की स्मृति में प्रस्तावित क्रिकेट प्रतियोगिता के पोस्टर का विमोचन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़