WhatsApp Menu
श्रीडूंगरगढ़ से धार्मिक एक्सप्रेस में पढ़े तीन खास खबरें एकसाथ:-  |  जोधासर में विशाल रक्तदान शिविर: 171 यूनिट रक्त संग्रहित, स्व. गंगासिंह राजवी की द्वितीय पुण्यतिथि पर आयोजन, बस स्टैंड पर जल मंदिर (प्याऊ) का शिलान्यास  |  मंदिरों में मची फागोत्सव धूम, रविवार को दो आयोजन:-  |  जोधासर में 171 रक्तदाताओं ने किया रक्तदान, जनप्रतिनिधियों ने बढ़ाया उत्साह, जल मंदिर का शिलान्यास, जताया आभार  |  सूडसर में आंदोलन तेज, डाक विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए फूंका पुतला, कल होगा धरनार्थियों का अर्द्धनग्न प्रदर्शन।  | 

जोधासर में 171 रक्तदाताओं ने किया रक्तदान, जनप्रतिनिधियों ने बढ़ाया उत्साह, जल मंदिर का शिलान्यास, जताया आभार

श्रीडूंगरगढ़ ONE 22 फरवरी 2026। क्षेत्र के गांव जोधासर में रविवार को दिवंगत गंगासिंह राजवी की द्वितीय पुण्यतिथि पर आयोजित रक्तदान शिविर में 171 यूनिट रक्तदाताओं ने पीड़ित मानवता के सेवार्थ रक्तदान किया। इस मौके पर विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड अध्यक्ष रामगोपाल सुथार, पालिकाध्यक्ष मानमल शर्मा, पूर्व प्रधान छैलूसिंह शेखावत, कांग्रेसी नेता श्रीराम भादू, केसराराम गोदारा, एडवोकेट भरतसिंह शेरूणा, सरपंच प्रतिनिधि भंवरसिंह झंझेऊ ने शिविर में पहुंच कर रक्तदाताओं का हौसला बढ़ाया। सभी अतिथियों ने दिवंगत को पुष्पाजंलि अर्पित करते हुए रक्तदान आयोजन को सार्थक आयोजन बताया। महिला रक्तदाताओं ने भी उत्साह के साथ रक्तदान किया। आयोजकों द्वारा सभी रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। ओमपालसिंह ने बताया कि रक्त संग्रहण पीबीएम अस्पताल के ब्लड बैंक की टीम व तुलसी सेवा ब्लड बैंक द्वारा रक्त संग्रहण किया गया। रक्तसंग्रहण टीमों के सदस्यों का भी सम्मान किया गया। शिविर में अगरसिंह कोटासर, मांगीलाल गोदारा, आशीष जाड़ीवाल, भंवरसिंह जोधासर, सुरेंद्र स्वामी, सरपंच प्रतिनिधि गोरधन खिलेरी, भागीरथ सिंह धर्मास, कल्याण सिंह झंझेऊ, जेठूसिंह, गजेन्द्र सिंह पुंदलसर, मदन सिंह लखासर, कल्याण सिंह जैसलसर, राजेन्द्र सिंह सत्तासर, हरीसिंह गुसाईंसर, कमल बाना, एडवोकेट रणवीर सिंह खींची, एडवोकेट रणवीर सिंह शेरूणा, मुकेश भादासर, अमर सिंह, संपत सिंह, पर्वत सिंह, जितेन्द्र सिंह सहित अनेक ग्रामीण शामिल हुए। गांव के युवाओं ने शिविर में बढ़ चढ़ कर सेवाएं दी और आयोजकों ने सभी का आभार जताया।
जल मंदिर का शिलान्यास किया।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। गांव के राजवी परिवार द्वारा बस स्टैंड पर प्याऊ निर्माण के लिए विधि विधान से शिलान्यास किया। ग्रामीणों ने जल मंदिर निर्माण से गांव के यात्रियों को पेयजल सुविधा मिलने की बात कही और इस कार्य की सराहना की। इस मौके पर अनेक अतिथि भी मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़