WhatsApp Menu
छोटी कक्षाओं से ही शुरू हो रही है प्री-फांउडेशन कक्षाएं  |  सोमवार को है गौ-सम्मान दिवस, तैयारियों को दिया अंतिम रूप  |  नौ लाख रुपए एवं एक सदस्य को नौकरी हुआ समझौता, चौथे दिन लिया शव।  |  बीकानेर प्रेस क्लब की हुई आम सभा, भूमि आवंटन के प्रयास होंगे तेज, चलेगा सदस्यता अभियान।  |  लहंगा चुन्नी, बरी बेस व वैवाहिक साड़ियों के लिए निकिता साड़ी हाऊस है परफेक्ट पता, हुआ भव्य उद्घाटन।  | 

जयकारों से गूंजा तोलियासर धाम, अंतिम रविवार को उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

हजारों भक्तों ने बाबा भैरूं नाथ के दर पर टेका माथा, मन्नतें मांगी

डूंगरगढ़ one 22 फरवरी, 2026 श्रीडूंगरगढ़। माह के अंतिम रविवार को विश्व रक्षक बाबा भैरूंनाथ के तोलियासर धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। अलसुबह से ही बाबा के भक्तों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया, जो अभी तक जारी है।

श्रद्धालुओं ने बाबा भैरूं नाथ को तेल, सिंदूर, लड्डू-पेड़ा और सवामणी का भोग लगाकर मन्नत का नारियल बांधा। भक्तों ने परिवार की सुख-समृद्धि और मनोकामनाओं की पूर्ति की कामना की। मंदिर परिसर दिनभर बाबा के जयकारों से गूंजता रहा।

नवविवाहित जोड़ों ने की विशेष पूजा
नवविवाहित जोड़ों ने गठजोड़ के साथ बाबा के दर पर धोक लगाकर सुखी वैवाहिक जीवन के लिए अरदास की। आसपास के गांव-कस्बों के साथ-साथ दूरदराज क्षेत्रों से पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं ने बाबा के चरणों में शीश नवाया।

दिनभर से तोलियासर धाम में भक्ति और आस्था का माहौल बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़