WhatsApp Menu
जयकारों से गूंजा तोलियासर धाम, अंतिम रविवार को उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब  |  सिलवा में होगी विराट हिंदू सभा, श्री विश्वकर्मा मंदिर में राज्यमंत्री सुथार की मौजूदगी में हुआ पोस्टर का विमोचन  |  14 वर्षीय बालक हुआ लापता, परिजनों ने मदद की अपील की..  |  जीवनसार वेलनेस सेंटर का उद्घाटन, अतिथियों ने क्षेत्र में नई शुरूआत का किया स्वागत।  |  मिग-21 कल पहुंचेगा श्रीडूंगरगढ़, होगा भव्य स्वागत, देशप्रेमियों में उत्साह।  | 

सिलवा में होगी विराट हिंदू सभा, श्री विश्वकर्मा मंदिर में राज्यमंत्री सुथार की मौजूदगी में हुआ पोस्टर का विमोचन

डूंगरगढ़ one 22 फरवरी, 2026 श्रीडूंगरगढ़। स्टेशन रोड स्थित श्री विश्वकर्मा मंदिर परिसर में आगामी 28 फरवरी को होने वाली विराट हिंदू सभा को लेकर बैठक आयोजित की गई। यह विराट हिंदू सभा सिलवा स्थित नरसी विला में आयोजित की जाएगी। बैठक में समस्त हिंदू समाज से अधिक से अधिक संख्या में सिलवा पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की गई।

बैठक के दौरान विराट हिंदू सभा के पोस्टर का विमोचन किया गया। आयोजन भंवर, नरसी एवं पूनम कुलरिया परिवार के सहयोग से किया जा रहा है। इस सभा में बीकानेर जिले सहित आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं समाजबंधुओं के शामिल होने की संभावना जताई गई है।

बैठक में श्री विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार, विश्वकर्मा समाज सेवा समिति के अध्यक्ष परमेश्वर भद्रेचा, मंत्री राजेंद्र जांगिड़, कोषाध्यक्ष बजरंग सुथार सहित समाज के अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

सिलवा परिवार की ओर से नापासर के पूर्व उप सरपंच रामरतन सुथार एवं पूर्व सरपंच राधा किशन सुथार ने लोगों को निमंत्रण प्रदान किया। इस दौरान पार्षद भरत सुथार ने कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़