WhatsApp Menu
छोटी कक्षाओं से ही शुरू हो रही है प्री-फांउडेशन कक्षाएं  |  सोमवार को है गौ-सम्मान दिवस, तैयारियों को दिया अंतिम रूप  |  नौ लाख रुपए एवं एक सदस्य को नौकरी हुआ समझौता, चौथे दिन लिया शव।  |  बीकानेर प्रेस क्लब की हुई आम सभा, भूमि आवंटन के प्रयास होंगे तेज, चलेगा सदस्यता अभियान।  |  लहंगा चुन्नी, बरी बेस व वैवाहिक साड़ियों के लिए निकिता साड़ी हाऊस है परफेक्ट पता, हुआ भव्य उद्घाटन।  | 

14 वर्षीय बालक हुआ लापता, परिजनों ने मदद की अपील की..

श्रीडूंगरगढ़ श्रीडूंगरगढ़ ONE 22 फरवरी 2026। क्षेत्र के निकटवर्ती गांव लाछड़सर में एक 14 वर्षीय बालक लापता हो गया है और परिजनों ने क्षेत्रवासियों से मदद की अपील की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार, 21 फरवरी की शाम 5 बजे 14 वर्षीय लालचन्द पुत्र दौलतराम बिस्सू निवासी लाछड़सर लापता हो गया। बालक के परिजनों ने बताया कि वह पशुओं को पानी पिलाने खेत गया था, जिसके बाद वह घर लौट कर नहीं आया। परिजनों ने अपने स्तर पर गांव व आस पास के गांवो में, सभी परिजनों के यहां बालक को तलाश करने का नाकाम प्रयास किया। परिजनों ने बताया कि बच्चे ने लाल रंग का कोट, पीले रंग की टी-शर्ट व जिन्स पेन्ट पहनी हुई है। उन्होंने श्रीडूंगरगढ़ ONE के सभी पाठकों से मदद की अपील करते हुए बालक के कहीं नजर आने पर उसे रोकने और 9649769604 या 9649806485 पर तुरंत संपर्क करने का आग्रह किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़