WhatsApp Menu
मोमासर बास के घींदड़ मैदान में आज बरसेगें पुरस्कार, स्वांग रचने वालों में उत्साह  |  प्रीत पुरानी में लोक संस्कृति का उजास भरा मनों में, विविध भारती में दी प्रवासी प्रतिभाओं ने प्रस्तुतियां, जादू के करतब देखें हुए अंचभित।  |  मेहरी बनकर आएंगे तो मिलेगा इनाम: मोमासर बास में आज फिर गूंजेगा घिन्दड़, देखें फ़ोटो  |  होली की रात होटल में चलाई अंधाधुंध गोलियां, होटल मालिक की मौत, पुलिस जुटी आरोपियों की तलाश में..  |  शहर से गांव तक हुई होलिका दहन, महिलाओं ने पूजन कर मांगी खुशहाली, बच्चों में उत्साह।  | 

श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन

एसआईआर- 2026 के तहत राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित

डूंगरगढ़ one 21 फरवरी, 2026 श्रीडूंगरगढ़। भारत निर्वाचन आयोग एवं जिला निर्वाचन अधिकारी, बीकानेर एवं के निर्देशानुसार विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम- 2026 (S.I.R.) के तहत विधानसभा क्षेत्र श्रीडूंगरगढ़ की मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन शनिवार को कर दिया गया।

निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी एवं उपखंड अधिकारी श्रीडूंगरगढ़ शुभम शर्मा ने बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार एसआईआर कार्यक्रम के अंतर्गत मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन निर्धारित तिथि पर पूर्ण कर लिया गया है।

राजनीतिक दलों को मतदाता सूची निःशुल्क उपलब्ध

अंतिम प्रकाशन के अवसर पर उपखंड अधिकारी कार्यालय में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपस्थित प्रतिनिधियों को-

  • फोटोयुक्त मतदाता सूची की हार्ड कॉपी
  • फोटो रहित मतदाता सूची की सॉफ्ट कॉपी (पेन ड्राइव में)

निःशुल्क उपलब्ध करवाई गई।

श्रीडूंगरगढ़ में 2 लाख 67 हजार से अधिक मतदाता

नायब तहसीलदार निर्वाचन रमेश सिंह चौहान ने बताया कि एसआईआर- 2026 के अंतर्गत निर्वाचक नामावली के अंतिम प्रकाशन के पश्चात वर्तमान में विधानसभा क्षेत्र श्रीडूंगरगढ़ में-

  • सामान्य मतदाता : 2,67,078
  • सर्विस वोटर्स : 403

पंजीकृत हैं।

उन्होंने बताया कि यह प्रक्रिया निर्वाचन व्यवस्था को अधिक पारदर्शी, त्रुटिरहित एवं अद्यतन बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़