WhatsApp Menu
27 अप्रैल 2026 का पंचांग, साथ जाने और भी कई खास बातें आचार्य श्रीडूंगरगढ़ ONE के साथ।  |  छोटी कक्षाओं से ही शुरू हो रही है प्री-फांउडेशन कक्षाएं  |  सोमवार को है गौ-सम्मान दिवस, तैयारियों को दिया अंतिम रूप  |  नौ लाख रुपए एवं एक सदस्य को नौकरी हुआ समझौता, चौथे दिन लिया शव।  |  बीकानेर प्रेस क्लब की हुई आम सभा, भूमि आवंटन के प्रयास होंगे तेज, चलेगा सदस्यता अभियान।  | 

खेल प्रतिभाओं को मिलेगा निखार, भारती निकेतन में शुरू हुआ अखाड़ा, मिलेगी खिलाड़ियों को आधुनिक सुविधाएं।

श्रीडूंगरगढ़ ONE 20 फरवरी 2026। क्षेत्र में अब कुश्ती, जूडो व कबड्डी के खेल की प्रतिभाओं को उच्च स्तरीय प्रशिक्षण के साथ आधुनिक सुविधाएं मिल सकेगी। शुक्रवार को क्षेत्र के सबसे बड़े भारती निकेतन शिक्षण संस्थान में खेल प्रतिभाओं के लिए अखाड़े का विधिवत उद्घाटन किया गया। अखाड़े का पारंपरिक रीति से हल्दी, तेल, दूध, घी व पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम प्रारंभ किया गया। इस मौके पर भारती निकेतन स्कूल के प्रधानाचार्य सत्यनारायण स्वामी, महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. आनंद नारायण पुरोहित, ट्रेनर सिकंदर सिंह, स्पोर्ट्स एचओडी व एएनओ नितिन सिंह, सीईओ मनमोहन भारतीय ने संयुक्त रूप से फीता काटकर अखाड़े का उद्घाटन किया।
समारोह में संस्था के सभी स्टाफ सदस्य और खिलाड़ी शामिल हुए। इस अवसर पर संस्था संचालक ओमप्रकाश स्वामी ने कहा कि खिलाड़ियों के लिए यह अखाड़ा एक महत्वपूर्ण पहल है, जिससे क्षेत्र में अधिकाधिक प्रतिभाशाली खिलाड़ी तैयार होंगे और राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाएंगे। उन्होंने बताया कि खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शीघ्र ही अंतरराष्ट्रीय स्तर की कुश्ती, जूडो, कब्बड्डी मैट भी शीघ्र ही मंगवाई जाएगी। इच्छुक खिलाड़ी नियमित अभ्यास हेतु संस्थान में उपस्थित होकर स्पोर्ट्स एचओडी नितिन सिंह से संपर्क कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़