WhatsApp Menu
दिल्ली के गुलाबी बाग में यादगार बन गया “राजस्थानी होली मिलन समारोह” प्रवासियों के साथ झूम उठे अतिथि, की खूब मस्ती।  |  पानी की फुहारों के खूब खेली होली, बरसा आनंद, शाम को होगा कवि सम्मेलन।  |  बीदासर रोड रेलवे फाटक के पास फिसली बाइक, दो युवक घायल  |  बीदासर रोड पर बाइक फिसली, दो घायल, एक गंभीर रेफर  |  मोमासर बास के घींदड़ मैदान में आज बरसेगें पुरस्कार, स्वांग रचने वालों में उत्साह  | 

बीकानेर में शहीद कैप्टन चंद्र चौधरी के नाम पर सड़क नामकरण की मांग तेज

जाट छात्रावास में हुई सामाजिक बैठक, सर्वसम्मति से कॉमरेड हनुमान चौधरी को सौंपी जिम्मेदारी

डूंगरगढ़ one 18 फरवरी, 2026 श्रीडूंगरगढ़। जाट समाज की एक अहम सामाजिक बैठक मंगलवार जाट छात्रावास में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता समाज के वरिष्ठ नेता चेतराम थालोड़ ने की। बैठक में जाट समाज के विद्यार्थियों की बेहतर शिक्षा व्यवस्था, नए छात्रावास निर्माण और शैक्षणिक सुविधाओं को मजबूत करने पर चर्चा की गई।

बैठक में कर्मा बाई छात्रावास, श्रीडूंगरगढ़ के अध्यक्ष श्याम सुंदर आर्य ने कहा कि शहीद कैप्टन चंद्र चौधरी की शहादत को करीब 24 वर्ष हो चुके हैं, लेकिन यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि बीकानेर शहर में आज तक उनके नाम पर किसी भी सड़क का नाम नहीं रखा गया।

बैठक में विशनाराम सिहाग, ओमप्रकाश सीवर, जयदयाल डूडी, प्रभु दयाल गोदारा, रामचंद्र पोटलिया सहित अनेक समाज के गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने सर्वसम्मति से इस मांग को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी कॉमरेड हनुमान चौधरी को सौंपी।
इसके बाद शहीद सम्मान समिति के सीताराम सियाग और कॉमरेड हनुमान चौधरी ने संभागीय आयुक्त विश्राम मीणा से मुलाकात कर नामकरण में हो रही देरी पर नाराजगी जताई।

समाज की ओर से मांग रखी गई कि सर्किट हाउस से शहीद कैप्टन चंद्र चौधरी की प्रतिमा के सामने से गुजरने वाले मार्ग का नाम “कैप्टन चंद्र चौधरी मार्ग” रखा जाए। बताया गया कि यह प्रस्ताव वर्ष 2022 में गिरधारी लाल मैया द्वारा रखा जा चुका है, लेकिन यूआईटी की लापरवाही के चलते अब तक नामकरण नहीं हो पाया।
संभागीय आयुक्त ने समाज के प्रतिनिधियों को आश्वस्त किया कि शहीद के सम्मान में यह कार्य शीघ्र पूरा किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़