WhatsApp Menu
दिल्ली के गुलाबी बाग में यादगार बन गया “राजस्थानी होली मिलन समारोह” प्रवासियों के साथ झूम उठे अतिथि, की खूब मस्ती।  |  पानी की फुहारों के खूब खेली होली, बरसा आनंद, शाम को होगा कवि सम्मेलन।  |  बीदासर रोड रेलवे फाटक के पास फिसली बाइक, दो युवक घायल  |  बीदासर रोड पर बाइक फिसली, दो घायल, एक गंभीर रेफर  |  मोमासर बास के घींदड़ मैदान में आज बरसेगें पुरस्कार, स्वांग रचने वालों में उत्साह  | 

एमडी का नशा श्रीडूंगरगढ़ में लाने के तीन आरोपी युवकों की जमानत खारिज।

श्रीडूंगरगढ़ ONE 17 फरवरी 2026। एमडी के नशे की श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में एंट्री से समाज में चिंता का माहौल बन गया है। प्रबुद्धवर्ग इसे रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाने की चर्चाएं कर रहें है।
ऐसे में थानाधिकारी कश्यपसिंह राघव मंलगवार को कोर्ट में पेश होकर एमडी के साथ गिरफ्तार हुए तीन युवकों की जमानत याचिका के खिलाफ पैरवी की, वहीं लोक अभियोजक सोहननाथ सिद्ध ने कोर्ट में युवाओं में नशे की लत को बढ़ावा दिए जाने से रोकने के लिए जमानत याचिका खारिज करने के तर्क दिए। अपर सेशन न्यायाधीश सरिता नौशाद ने इस प्रकरण में पूनरासर निवासी नारायणनाथ सिद्ध, श्रीडूंगरगढ़ निवासी मयंक ब्राह्मण व रविशंकर सुथार की जमानत याचिका खारिज कर दी है। सोहननाथ ने बताया कि थानाधिकारी ने 12 फरवरी को तीनों युवकों को हेमासर फांटे के पास स्थित एक होटल से गिरफ्तार किया। तीनों युवक 25 साल से कम उम्र के युवा है और क्षेत्र में एमडी के नशे के वाहक बन रहें है। थानाधिकारी ने बताया कि इन तीनों से 30.60 ग्राम एमडी जब्त किया गया था। प्रकरण अनुसंधाधीन है और तीनों 12 फरवरी से न्यायिक अभिरक्षा में ही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़