टाटा कार शो-रूम में रिशेप्सनिस्ट की आवश्यकता।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। नेशनल हाइवे पर आशीष पेट्रोल पंप के पास स्थित प्रतिष्ठित टाटा कंपनी के कार शो रूम में रिशेप्सनिस्ट स्टाफ की आवश्यकता है। ऑनर ने बताया कि 12वीं पास इच्छुक युवती या महिला अपना रिज्यूम लेकर शो रूम में संपर्क कर सकती है।
न्यू मिनर्वा में सेल्स गर्ल व सेल्स बॉय की आवश्यकता।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। रानी बाजार में घास मंडी रोड पर स्थित प्रतिष्ठित न्यू मिनर्वा शॉप पर कार्य करने के लिए लड़के व लड़कियों की आवश्यकता है। दुकानदार ने बताया कि दुकान में कॉस्मेटिक व अन्य गलर्स सामानों की बिक्री के लिए सेल्स गर्ल व अन्य सामानों की बिक्री के लिए सेल्स बॉय की जरूरत है। इच्छुक युवा व युवतियां दुकान पर जाकर संपर्क कर सकते है।
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में 2050 पदों पर होगी भर्ती।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में सर्कल बेस्ड ऑफिसर के 2050 पदों पर भर्ती ली जानी है। जिसमें आवेदन की अंतिम तिथि 18 फरवरी है और फीस 750 रूपए है। इसके लिए पात्रत यूजी है। इसके बारे में अधिक जानकारी के लिए www.sbi.bank.in पर जाकर ली जा सकती है।
कॉन्स्टेबल के 1815 पदों पर होगी भर्ती।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। जेकेएसएसबी द्वारा कॉन्स्टेबल के 1815 पदों पर भर्ती होनी है। जिसकी अंतिम तिथि आज ही है। इसके लिए फीस 700 रूपए और पात्रता 12वीं पास है। अधिक जानकारी के लिए www.jkssb.nic.in पर जाकर ली जा सकती है।
वेटरनरी ऑफिसर के 162 पदों पर होगी भर्ती।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। वेटरनरी ऑफिसर के 162 पदों पर भर्ती होनी है जिसके लिए आवेदन की अंतिम तिथि 19 फरवरी है। इसकी फीस 1000 रूपए है और पात्रता पशुपालन यूजी है। अधिक जानकारी के लिए www.hpsc.gov.in पर जाकर पूरी जानकारी ली जा सकती है।
मेडिकल ऑफिसर भर्ती के लिए आवेदन, आज अंतिम।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। कर्मचारी बिमा निगम में मेडिकल ऑफिसर के 225 पदों पर भर्ती निकली है। इसके लिए आवेदन नि:शुल्क व आज 17 फरवरी तक होंगे। अधिक जानकारी के लिए www.esic.gov.in पर जाकर ली जा सकती है।
पद्माक्षी, मुख्यमंत्री हमारी बेटियां योजना में आवेदन 26 फरवरी तक।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। मुख्यमंत्री हमारी बेटियां योजना व पद्माक्षी योजना के तहत लाभ से वंचित शेष बालिकाओं के आवेदन स्कूल लॉगिन से करने की अंतिम तिथि अब 26 फरवरी निर्धारित की गई है। संबंधित जिला शिक्षा अधिकारी माध्यकमिक द्वारा इन आवेदनों का सत्यापन 28 फरवरी तक करने के निर्देश दिए गए है। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री हमारी बेटियां योजना, पद्माक्षी पुरस्कार योजना में पुरस्कार राशि डीबीटी के माध्यम से पात्र छत्राओं के खाते में 23 जनवरी को जमा कराई जा चुकी है। पुरस्कार की राशि से वंचित रही छात्राओं को एक मौका और दिया गया है।