WhatsApp Menu
दिल्ली के गुलाबी बाग में यादगार बन गया “राजस्थानी होली मिलन समारोह” प्रवासियों के साथ झूम उठे अतिथि, की खूब मस्ती।  |  पानी की फुहारों के खूब खेली होली, बरसा आनंद, शाम को होगा कवि सम्मेलन।  |  बीदासर रोड रेलवे फाटक के पास फिसली बाइक, दो युवक घायल  |  बीदासर रोड पर बाइक फिसली, दो घायल, एक गंभीर रेफर  |  मोमासर बास के घींदड़ मैदान में आज बरसेगें पुरस्कार, स्वांग रचने वालों में उत्साह  | 

मुख्यमंत्री आवास पर BJP कार्यकर्ताओं से संवाद: 2026–27 बजट योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने का आह्वान

डूंगरगढ़ one 16 फरवरी, 2026 श्रीडूंगरगढ़। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मुख्यमंत्री आवास पर बीकानेर- जोधपुर संभाग के भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ जन संवाद किया। इस दौरान उन्होंने वर्ष 2026- 27 के बजट में शामिल जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने पर जोर दिया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की योजनाओं का ज़मीनी स्तर पर प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने में संगठन की भूमिका अहम है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुँचाएं और पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़ने में सक्रिय भूमिका निभाएं।

संवाद के दौरान मुख्यमंत्री ने बजट एवं विभिन्न जनहितकारी योजनाओं को लेकर कार्यकर्ताओं से सुझाव भी लिए, ताकि योजनाओं को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके और उनका लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुँचे।
कार्यक्रम में श्री विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार भी उपस्थित रहे। साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया , प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़, केन्द्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवाड़ी, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी एवं अशोक परनामी राजस्थान धरोहर प्राधिकरण अध्यक्ष ओंकार सिंह लखावत, पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़, प्रदेश उपाध्यक्ष बिहारीलाल बिश्नोई सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे।

इस मौके पर सरकार और संगठन के बीच समन्वय को और मजबूत करने तथा जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से जन-जन तक पहुँचाने के संकल्प को दोहराया गया।
कार्यक्रम में बीकानेर देहात जिला अध्यक्ष श्याम पंचारिया, विधायक जेठानंद व्यास, विधायक ताराचंद सारस्वत, विश्वनाथ मेघवाल, अंशुमान सिंह भाटी, जिला महामंत्री दिलीप राजपुरोहित, कैलाश बिश्नोई, तोलाराम कूकना सहित पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़