WhatsApp Menu
दहेज में 1 लाख और मोटरसाइकिल की मांग, विवाहिता को घर से निकाला; कोर्ट में परिवाद दायर  |  श्रीडूंगरगढ़ में 28 अप्रैल को प्रबुद्धजन बैठक, प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की तैयारियों पर होगी चर्चा  |  पलटा मौसम, बूंदाबांदी शुरू, गर्मी से मिली राहत, विभाग ने जारी किया अलर्ट  |  मुख्य बाजार में बस स्टैंड पर मिली सोने की रखड़ी, मालिक की तलाश  |  फांसी का फंदा लगाकर 25 वर्षीय युवक ने अपनी जीवनलीला समाप्त की  | 

श्रीडूंगरगढ़ कॉलेज में कुश्ती खिलाड़ियों को मिली नई सुविधा: नवनिर्मित कुश्ती हॉल और आधुनिक मैट का उद्घाटन, अब हो सकेंगी विश्वविद्यालय स्तर की प्रतियोगिताएं

डूंगरगढ़ one 15 फरवरी, 2026 श्रीडूंगरगढ़। कस्बे के श्रीडूंगरगढ़ महाविद्यालय में रविवार को कुश्ती खिलाड़ियों के लिए नवनिर्मित कुश्ती हॉल एवं आधुनिक प्रशिक्षण मैट का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं संस्था अध्यक्ष हरिकिशन बाहेती ने रिबन काटकर खेल सुविधाओं का लोकार्पण किया।

इस मौके पर हरिकिशन बाहेती ने कहा कि खिलाड़ी किसी भी शिक्षण संस्था की पहचान होते हैं। वे अपने खेल प्रदर्शन से संस्था के साथ-साथ देश का नाम भी रोशन करते हैं। खिलाड़ियों को महाविद्यालय की धरोहर बताते हुए उन्होंने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

संस्था सचिव श्याम महर्षि ने बताया कि लंबे समय से महाविद्यालय में कुश्ती हॉल और मैट की कमी महसूस की जा रही थी। नई सुविधा के शुरू होने से अब कॉलेज परिसर में विश्वविद्यालय स्तर की कुश्ती प्रतियोगिताओं का आयोजन संभव हो सकेगा।

माहेश्वरी समाज के रामचंद्र राठी ने कहा कि शिक्षा के साथ खेलों का संतुलन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए जरूरी है। उन्होंने विश्वविद्यालय स्तर पर चयनित खिलाड़ियों को बधाई दी।

खेल प्रशिक्षक मुकेश जांगिड़ ने कॉलेज के खिलाड़ियों की खेल उपलब्धियों की जानकारी दी और राष्ट्रीय स्तर पर चयनित खिलाड़ियों का उल्लेख किया।

कार्यक्रम में प्रबंधन समिति सदस्य विजय राज सेठिया, महावीर माली, सत्यनारायण योगी, विजय महर्षि एवं प्राचार्य डॉ. विनोद सुथार ने भी विचार रखे। महावीर प्रसाद धामा ने अतिथियों का स्वागत किया। इस दौरान महाविद्यालय स्टाफ, विद्यार्थी एवं बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़