WhatsApp Menu
बड़ा ब्लॉक: चूरू–सादुलपुर रेलखंड पर दोहरीकरण कार्य  |  उत्तर पश्चिम रेलवे में  बड़ा ब्लॉक: चूरू- सादुलपुर रेलखंड पर दोहरीकरण कार्य  |  राजस्थान के सरकारी स्कूलों में दीवार पर दिखेगी टीचर्स की पूरी कुंडली  |  सड़क दुर्घटना में घायल युवक ने ईलाज दौरान दम तोड़ा, पिता ने डंपर चालक के खिलाफ करवाया मामला दर्ज  |  श्रीडूंगरगढ़ कोर्ट में बम विस्फोट की धमकी, पुलिस ने करवाया परिसर खाली  | 

श्रीडूंगरगढ़ कॉलेज के आदित्य तावनियां ने राज्य स्तरीय कुश्ती ट्रायल में गोल्ड जीता, राष्ट्रीय स्तर के लिए चयन

डूंगरगढ़ one 2 फरवरी, 2026 श्रीडूंगरगढ़। स्थानीय श्रीडूंगरगढ़ महाविद्यालय के छात्र आदित्य तावनियां ने एक बार फिर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। आदित्य ने सीनियर फेडरेशन कप के अंतर्गत आयोजित स्टेट ग्रीको रोमन कुश्ती ट्रायल प्रतियोगिता में 60 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इस जीत के साथ ही आदित्य का चयन ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी की राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है।

आदित्य की इस उपलब्धि से महाविद्यालय प्रशासन, शिक्षकों और खेल प्रेमियों में खुशी की लहर है। महाविद्यालय परिसर में इस अवसर पर सम्मान एवं विदाई समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में संस्था सचिव श्याम महर्षि, उपसचिव रामचंद्र राठी, विजय महर्षि एवं डॉ. विनोद सुथार ने खिलाड़ी का माला पहनाकर और मुंह मीठा करवाकर अभिनंदन किया।

महाविद्यालय परिवार ने आदित्य को आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं। खिलाड़ी की इस सफलता में खेल प्रशिक्षक मुकेश जांगिड़ का विशेष योगदान रहा। उन्होंने बताया कि आदित्य की सफलता के पीछे निरंतर अभ्यास, अनुशासन और आत्मविश्वास रहा है।

प्रबंध समिति अध्यक्ष हरिशंकर बाहेती ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ी यदि सही मार्गदर्शन में मेहनत करें, तो वे राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर क्षेत्र का नाम रोशन कर सकते हैं।

राष्ट्रीय स्तरीय ग्रीको रोमन कुश्ती चैंपियनशिप 10 से 14 फरवरी तक गाजियाबाद में आयोजित होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़