WhatsApp Menu
मंडी पहुंचा नया जौ, कई जिंसो में आज मंदी छाई, देखें श्रीडूंगरगढ़ मंडी से सभी जिंसो के “आज के भाव”  |  श्रीडूंगरगढ़ से पढ़े दो खास खबरें  |  “विज्ञान प्रतिभा स्कॉलरशिप टेस्ट -2026” प्रतिभाओं को मिलेंगे नगद पुरस्कार  |  बड़ा ब्लॉक: चूरू–सादुलपुर रेलखंड पर दोहरीकरण कार्य  |  उत्तर पश्चिम रेलवे में  बड़ा ब्लॉक: चूरू- सादुलपुर रेलखंड पर दोहरीकरण कार्य  | 

केंद्रीय बजट- 2026 के प्रचार के लिए भाजपा ने बनाई मंडल स्तरीय समिति

डूंगरगढ़ one 31 जनवरी, 2026 श्रीडूंगरगढ़। भारतीय जनता पार्टी, बीकानेर देहात की ओर से केंद्रीय बजट- 2026 के प्रचार-प्रसार एवं जनजागरण को लेकर मंडल स्तर पर समिति का गठन किया गया है। यह गठन प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के निर्देशानुसार किया गया।

जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया एवं शहर अध्यक्ष एडवोकेट राधेश्याम दर्जी के नेतृत्व में श्रीडूंगरगढ़ शहर के लिए मदन सोनी को संयोजक नियुक्त किया गया है, जबकि संतोष बोहरा एवं महेंद्र राजपूत को सह-संयोजक बनाया गया है।

एडवोकेट राधेश्याम दर्जी ने बताया कि नवगठित समिति केंद्र सरकार के जनकल्याणकारी बजट प्रावधानों को आमजन तक पहुँचाने, संवाद कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को जागरूक करने तथा संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत करने का कार्य करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़