WhatsApp Menu
मंडी पहुंचा नया जौ, कई जिंसो में आज मंदी छाई, देखें श्रीडूंगरगढ़ मंडी से सभी जिंसो के “आज के भाव”  |  श्रीडूंगरगढ़ से पढ़े दो खास खबरें  |  “विज्ञान प्रतिभा स्कॉलरशिप टेस्ट -2026” प्रतिभाओं को मिलेंगे नगद पुरस्कार  |  बड़ा ब्लॉक: चूरू–सादुलपुर रेलखंड पर दोहरीकरण कार्य  |  उत्तर पश्चिम रेलवे में  बड़ा ब्लॉक: चूरू- सादुलपुर रेलखंड पर दोहरीकरण कार्य  | 

श्रीडूंगरगढ़ से पढ़े न्यूज एक्सप्रेस में खास खबरें एकसाथ

कल कालूबास व धनेरू में होंगे हिंदू सम्मेलन।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। कल रविवार को श्रीडूंगरगढ़ कस्बे के कालूबास व गांव धनेरू में विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। धनेरू गांव में कल दोपहर 1 बजे हिंदू सम्मेलन आयोजित किया जाएगा, जिसमें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्रीय कार्यवाहक जसवंत खत्री व मोहननाथ महाराज मुख्य वक्ता होंगे। वहीं कालूबास में कल दोपहर 2 बजे हिन्दू सम्मेलन आयोजित होगा जिसमें निश्चितनाथ जी महाराज व नन्दलालजी बाबा मुख्य वक्ता होंगे। आयोजन समिति के सदस्यों द्वारा सम्मेलन के आयोजनों की तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

राउमावि सुरजनसर के छात्र छात्राओं का व्यवसायिक भ्रमण संपन्न।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। राउमावि सुरजनसर के व्यवसायिक शिक्षा के छात्र छात्राओं को सिलवा नोखा स्थित पदम स्मारक, संग्रालय व डिजिटल लाइब्रेरी का शनिवार को एकदिवसीय भ्रमण करवाया गया। भ्रमण दल को सुबह 8 बजे प्रधानाचार्य अशोक कुमार बबेरवाल, शारीरिक शिक्षक ओमप्रकाश, मनोज लखारा व ग्रामीणों ने स्कूल परिसर से रवाना किया। व्यवसायिक शिक्षा प्रभारी राहुल गोदारा ने बताया कि कक्षा 9 व 11 के व्यवसायिक शिक्षा वर्ग के 69 छात्र छात्राओं को इस भ्रमण हेतु ले जाया गया। भ्रमण दल प्रभारी कांता शर्मा के साथ सरिता, ईश्वरसिंह, सीताराम भूकर साथ रहें।

भागवत कथा में रूक्मणी विवाह प्रसंग का वर्णन।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। गांव बीरमसर में आयोजित भागवत कथा में रूक्मणी विवाह प्रसंग का वर्णन किया गया। कथावाचक निर्मल महाराज ने सनातन संस्कृति में विवाह का महत्व बताते हुए इसे गृहस्थ आश्रम की नींव बताया। उन्होंने विवाह विच्छेद की बढ़ती घटनाओं पर चिंता प्रकट की और स्त्री व पुरूष दोनों को विवाह निभाने के लिए मन से प्रयास करने की प्रेरणा दी। महाराज ने कथा के छठें दिन गोवर्धन पूजन, महारास लीला व भगवान कृष्ण बलराम का मथुरा आगमन, उद्धव गोपी संवाद का वर्णन किया। इस दौरान रूक्मणि विवाह की झांकी सजाई गई और बड़ी संख्या में श्रद्धालु कथा में शामिल हुए।

रमन आईटीआई में मनाई विश्वकर्मा जयंती।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। रमन आईटीआई में शनिवार को भगवान विश्वकर्मा का पूजन किया गया। इस दौरान तकनीकी मशीनों व औजारों का पूजन कर सभी विद्यार्थियों को प्रसाद का वितरण किया गया। कॉलेज निदेशक कुभांराम घिंटाला ने सभी को विश्वकर्मा जयंती की शुभकामनाएं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़