WhatsApp Menu
श्री ओसवाल समाज श्रीडूंगरगढ़ का होली स्नेह मिलन: सूर्यास्त से पहले शुरू हुआ भोजन, 11 द्रव्यों की रखी मर्यादा  |  विज्ञान विद्यार्थियों के लिए बड़ी खबर, 7 मार्च से शुरू होंगे विभिन्न परीक्षाओं के टारगेट बैच, भारती ने बुलाई उच्च स्तरीय विषय विशेषज्ञ  |  बाइक पर सालासर बालाजी के दर्शन कर लौट रहें दो युवक कार से टक्कर से हुए घायल, पढें पूरी खबर।  |  शराब पीने के लिए रूपए देने से मना करने पर पीटा युवक को, दो नामजद सहित चार के खिलाफ लगाए आरोप  |  मंडी पहुंचा नया जौ, कई जिंसो में आज मंदी छाई, देखें श्रीडूंगरगढ़ मंडी से सभी जिंसो के “आज के भाव”  | 

सूडसर उपडाकघर को अन्यत्र स्थानांतरित करने का निर्णय निरस्त करवाने की मांग, सांसद व विधायक ने दिया आश्वासन

श्रीडूंगरगढ़ ONE 30 जनवरी 2026। सूडसर के उपडाकघर को अन्यत्र स्थानांतरित करने का निर्णय निरस्त करवाने की मांग को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधायक ताराचंद सारस्वत ज्ञापन दिया है।
भाजपा के सोशल मीडिया जिला संयोजक पवन स्वामी ने बताया कि विधायक को बताया कि सूडसर सहित आसपास के गांवो में 76 सालों से निरंतर सेवा दे रहा है। इस डाकघर के स्थानांतरण से अनेक गांवो के वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं, विद्यार्थियों एवं किसानों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ेगा। स्वामी सहित भाजपा ओबीसी मोर्चा आईटी संयोजक रेवंत सैन, सनी मोदी, मांगीलाल स्वामी विधायक से मुलाकात में शामिल रहें। विधायक ने केंद्रीय कानून मंत्री से फोन पर वार्ता की और डाकघर को गांव की धरोहर बताते हुए इसे सूडसर में ही रखे जाने का सिफारिश की। सदस्यों ने बताया कि सांसद ने उपडाकघर को यथावत रखने का आश्वासन दिया। बता देवें गांव में भी उपडाकघर के सामने ही ग्रामीण इसे यथावत रखने की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन कर रहें है। धरनार्थी डाक विभाग से यथावत रखें जाने का औपचारिक आदेश पारित करने की मांग कर रहें है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़