WhatsApp Menu
श्री ओसवाल समाज श्रीडूंगरगढ़ का होली स्नेह मिलन: सूर्यास्त से पहले शुरू हुआ भोजन, 11 द्रव्यों की रखी मर्यादा  |  विज्ञान विद्यार्थियों के लिए बड़ी खबर, 7 मार्च से शुरू होंगे विभिन्न परीक्षाओं के टारगेट बैच, भारती ने बुलाई उच्च स्तरीय विषय विशेषज्ञ  |  बाइक पर सालासर बालाजी के दर्शन कर लौट रहें दो युवक कार से टक्कर से हुए घायल, पढें पूरी खबर।  |  शराब पीने के लिए रूपए देने से मना करने पर पीटा युवक को, दो नामजद सहित चार के खिलाफ लगाए आरोप  |  मंडी पहुंचा नया जौ, कई जिंसो में आज मंदी छाई, देखें श्रीडूंगरगढ़ मंडी से सभी जिंसो के “आज के भाव”  | 

श्रीडूंगरगढ़ से पढ़े न्यूज एक्सप्रेस में कुछ खास खबरें एकसाथ

श्रीडूंगरगढ़ ONE 29 जनवरी 2026। आज की इवनिंग न्यूज एक्सप्रेस में पढ़ें खास खबरें एक साथ।

बोले व्यापारी, घूमचक्कर पर खोली जाए हाईवे।

श्रीडूंगरगढ़ ONE 29 जनवरी 2026। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में से गुजर रही नेशनल हाईवे पर केवल घूमचक्कर के पूर्व में ही दुकानों के आगे बने हाईवे के कट बंद कर देने का विरोध व्यापारियों ने किया है। घूमचक्कर मोटर पार्टस मिस्त्री युनीयन के अध्यक्ष गजानंद बोहरा ने बताया कि गुरूवार को व्यापारियों ने सामूहिक रूप से उपखण्ड  अधिकारी को ज्ञापन दिया है एवं घूमचक्कर से तहसील कार्यालय के बीच में से हाईवे कट खोलने की मांग की है। बोहरा ने बताया कि इसके अभाव में बसें एवं वाहन घूमचक्कर से सीधा तहसील कार्यालय आकर ही पुन: हाईवे पर चढ़ पाती है एवं इस कारण दिन भर सर्विस रोड़ पर जाम के हालात रहते है। इस कारण वहां के सभी व्यापारी खासे परेशान हो रहे है। वहीं व्यापारियों ने हाईवे पर प्रभावशाली लोगों के सामने कट खुले रखने का भी विरोध किया है एवं केवल सामान्य व्यापारियों पर ही कानून का डंडा चलाने पर रोष जताया है।

किसान सभा का वृहद सम्मेलन शुक्रवार को, तैयारियों के दिया अंतिम रूप।

श्रीडूंगरगढ़ ONE 29 जनवरी 2026। अखिल भारतीय किसान सभा का 9वां वृहद तहसील सम्मेलन शुक्रवार को कस्बे के आडसर बास स्थित श्रीराम भवन में आयोजित किया जाएगा। सुबह 10 बजे से होने वाले इस शिविर में तहसील क्षेत्र के सभी के गांवों से किसान प्रतिनिधि शामिल होगें एवं किसानों की समस्याओं पर चर्चा कर समस्याओं के समाधान के लिए आंदोलन पर चर्चा करेगें। किसान सभा के तहसील मंत्री राजेन्द्र जाखड़ एवं मीडिया प्रभारी शेखर रैगर ने बताया कि सम्मेलन में किसान सभा के कॉमरेड लालचंद भादू, सुंदर बेनीवाल, जिला अध्यक्ष व पूर्व विधायक गिरधारीलाल महिया, जिला सचिव जेठाराम लाखुसर, रामप्रताप पटीर, छोगाराम तर्ड, संतलाल पूनिया, मोहनलाल भादू राज्य कमेटी सदस्य, अशोक शर्मा, सहित कई किसान नेता अपना संबोधन देगें। सम्मेलन की तैयारियों को अंतिम रूप देने में गिरधारीलाल जाखड़, गौरव टाडा, सुभाष जावा, शौकीन काजी, तहसील अध्यक्ष भंवरलाल भुवाल, सूडसर उपतहसील अध्यक्ष सीताराम गोदारा, सचिव सुखराम महिया, उपाध्यक्ष मुरली मेघवाल, रामेश्वर गुरावा, लालूराम सारण आदि कार्यकर्ता जुटे रहे।

वार्षिक सांस्कृतिक उत्सव में विद्यार्थियों ने दी प्रस्तुतियां ।

श्रीडूंगरगढ़ ONE 29 जनवरी 2026। स्थानीय श्रीडूंगरगढ़ महाविद्यालय में गुरूवार को वार्षिक सांस्कृतिक उत्सव झिलमिल आयोजित किया गया। जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। इस दौरान अतिथि रूप में मौजूद रहे प्रबंधन समिति सचिव श्याम महर्षि ने युवाओं को अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को बचा कर रखने का संकल्प करवाया। उपसचिव रामचंद्र राठी, प्राचार्य डॉ. विनोद सुथार ने भी संबोधन दिया। कार्यक्रम के दौरान मिस फ्रेशर चंद्रकांता को मिस्टर फ्रेशर भावेश कुमार को चुना गया एवं मिस्टर श्रीडूंगरगढ़ महेश स्वामी को चुना गया।

वार्षिक खेलकूद उत्सव में पहले दिन हुई कई प्रतियोगिताएं।

श्रीडूंगरगढ़ ONE 29 जनवरी 2026। पीएमश्री राउमावि श्रीडूंगरगढ़ में दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता गुरूवार से शुरू हुई। प्रभारी मदन कडवासरा ने बताया कि पहले दिन सीनियर वर्ग के छात्रों एवं छात्राओं के कबड्डी एवं खो-खो की प्रतियोगितांए आयोजित की गई। प्राचार्य ममता गोयल ने विद्यार्थियों को जीवन में खेलों का महत्व बताया। उत्सव में शुक्रवार को को भी विभिन्न खेलों की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़