WhatsApp Menu
श्री ओसवाल समाज श्रीडूंगरगढ़ का होली स्नेह मिलन: सूर्यास्त से पहले शुरू हुआ भोजन, 11 द्रव्यों की रखी मर्यादा  |  विज्ञान विद्यार्थियों के लिए बड़ी खबर, 7 मार्च से शुरू होंगे विभिन्न परीक्षाओं के टारगेट बैच, भारती ने बुलाई उच्च स्तरीय विषय विशेषज्ञ  |  बाइक पर सालासर बालाजी के दर्शन कर लौट रहें दो युवक कार से टक्कर से हुए घायल, पढें पूरी खबर।  |  शराब पीने के लिए रूपए देने से मना करने पर पीटा युवक को, दो नामजद सहित चार के खिलाफ लगाए आरोप  |  मंडी पहुंचा नया जौ, कई जिंसो में आज मंदी छाई, देखें श्रीडूंगरगढ़ मंडी से सभी जिंसो के “आज के भाव”  | 

गांव-गांव पहुंच रहीं सरकार की योजनाएं, अब तक 25 ग्राम उत्थान शिविर आयोजित

31 जनवरी को 8 गांवों में होंगे शिविर, किसानों को 12 विभागों की योजनाओं की मिल रही जानकारी

डूंगरगढ़ one 29 जनवरी, 2026 श्रीडूंगरगढ़। राज्य सरकार की ‘समृद्ध किसान, सशक्त राजस्थान’ पहल के तहत जिले में ग्राम उत्थान शिविर लगातार आयोजित किए जा रहे हैं। 23 जनवरी से शुरू हुए इस अभियान के तहत अब तक जिले में 25 ग्राम उत्थान शिविर आयोजित किए जा चुके हैं। आगामी 31 जनवरी को जिले के विभिन्न गांवों में शिविर लगाए जाएंगे।

कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक मदनलाल ने बताया कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ‘ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट (ग्राम)-2026’ की तैयारी कर रही है। इसके तहत ग्राम स्तर पर प्रगतिशील किसानों और पशुपालकों को योजनाओं से जोड़ने के लिए हर गिरदावर सर्किल पर ग्राम उत्थान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। जिले के 77 गिरदावर सर्किल्स में 9 फरवरी तक शिविर लगाए जाएंगे।

31 जनवरी को इन गांवों में होंगे शिविर

मदनलाल ने बताया कि शनिवार को कानासर, खिन्दासर, शेखसर, हिम्मटसर, खारबारा, अमरपुरा, बापेऊ और बाडेला गांवों में ग्राम उत्थान शिविर आयोजित किए जाएंगे। जिला कलक्टर ने अधिक से अधिक किसानों को योजनाओं से जोड़ने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश दिए हैं।

एक ही जगह 12 विभागों की योजनाओं की जानकारी

उद्यानिकी विभाग के सहायक निदेशक मुकेश गहलोत ने बताया कि शिविरों में कृषि, उद्यानिकी, कृषि विपणन, डेयरी, पशुपालन, मत्स्य पालन, सहकारिता, जल संसाधन, ऊर्जा, उद्योग, ग्रामीण विकास और पंचायती राज सहित 12 विभागों की योजनाओं की जानकारी दी जा रही है।

उन्होंने बताया कि शिविरों में तारबंदी, डिग्गी, पाइपलाइन, फार्म पॉण्ड, बैलों से खेती योजना, सॉइल हेल्थ कार्ड, बीज मिनीकिट सत्यापन, ड्रिप व फव्वारा सिंचाई, प्लास्टिक मल्च, पॉलीहाउस, सौर पंप, मुख्यमंत्री कृषक साथी सहायता योजना के आवेदनों का निस्तारण किया जा रहा है।
साथ ही वीबीजी-राम-जी योजना का प्रचार, पं. दीनदयाल उपाध्याय गरीबी मुक्त गांव योजना का सर्वे, स्वामित्व कार्ड वितरण, नहर-खालों की मरम्मत चिन्हीकरण, प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना में पंजीकरण और युवा स्वरोजगार योजनाओं से जुड़ा कार्य भी किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़