श्रीडूंगरगढ़ ONE 29 जनवरी 2026। प्रदेश में बरसात व ओलावृष्टि के बाद ठंडी हवा से मौसम से सर्दी फिर से तेज कर दी है। गुरूवार सुबह अंचल में घना कोहरा छाया और दिनभर धूप बेअसर रही। ठंडी हवा से लोगों ने ठिठुरन महसूस की है। शीतलहर के कारण सीकर सहित कई जिलों के दिन व रात के तापमान में 5 डिग्री तक गिरावट हुई है। वहीं, 31 जनवरी से मौसम फिर बदलेगा। मौसम विभाग ने आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि प्रदेश में 29 और 30 जनवरी को मौसम साफ रहेगा। हालांकि उत्तर-पूर्वी जिलों (बीकानेर, जयपुर, भरतपुर संभाग के एरिया) में सुबह कोहरे का असर रहेगा। सर्द हवा चल सकती है। वहीं 31 जनवरी से एक वेस्टर्न डिर्स्टबेंस एक्टिव होगा, जिसके कारण जयपुर, बीकानेर, भरतपुर संभाग के एरिया के बादल छाएंगे।