WhatsApp Menu
श्री ओसवाल समाज श्रीडूंगरगढ़ का होली स्नेह मिलन: सूर्यास्त से पहले शुरू हुआ भोजन, 11 द्रव्यों की रखी मर्यादा  |  विज्ञान विद्यार्थियों के लिए बड़ी खबर, 7 मार्च से शुरू होंगे विभिन्न परीक्षाओं के टारगेट बैच, भारती ने बुलाई उच्च स्तरीय विषय विशेषज्ञ  |  बाइक पर सालासर बालाजी के दर्शन कर लौट रहें दो युवक कार से टक्कर से हुए घायल, पढें पूरी खबर।  |  शराब पीने के लिए रूपए देने से मना करने पर पीटा युवक को, दो नामजद सहित चार के खिलाफ लगाए आरोप  |  मंडी पहुंचा नया जौ, कई जिंसो में आज मंदी छाई, देखें श्रीडूंगरगढ़ मंडी से सभी जिंसो के “आज के भाव”  | 

मेले में हुई कहासुनी, कार से किया पीछा, युवक के साथ मारपीट कर धमकाया, मामला दर्ज

श्रीडूंगरगढ़ ONE 29 जनवरी 2026। मोमासर के बाबा रामदेव मंदिर में भरने वाले मेले में एक युवक की दो युवकों के साथ कहासुनी हुई और कार में सवार होकर चार जनों ने उसका पीछा कर मारपीट करते हुए धमकाया।
मामले की जांच कर रहें एएसआई राजकुमार ने बताया कि लिखमादेसर निवासी जगदीश पुत्र डालूराम जाट ने एक स्वीफ्ट कार सवार चार अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि वह बुधवार को गांव मोमासर में रामदेव मेले में गया था वहां दो युवक हो हल्ला करते हुए उससे टकराए और कहासुनी करने लगे। दोनों ने उसे धमकाया तो वह करीब 4.30 बजे अपनी बाइक लेकर अपने गांव की ओर लौटने लगा। एक स्वीफ्ट कार में सवार चार युवकों ने उसका पीछा किया और गालियां देते हुए उसकी बाइक को टक्कर मारने के प्रयास किए। परिवादी ने बताया कि आरोपी युवक खुद को धीरदेसर चोटियान के गुंडे बताते हुए उसके साथ मारपीट करने लगे। आरोपियों ने उसके गले से सोने की चेन छीन ली व कुल्हाड़ी से वार किया। तभी उसके गांव से उसके जानकार गाड़ी लेकर आए तो चारों को दकाला तो वहां से चले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़