WhatsApp Menu
श्री ओसवाल समाज श्रीडूंगरगढ़ का होली स्नेह मिलन: सूर्यास्त से पहले शुरू हुआ भोजन, 11 द्रव्यों की रखी मर्यादा  |  विज्ञान विद्यार्थियों के लिए बड़ी खबर, 7 मार्च से शुरू होंगे विभिन्न परीक्षाओं के टारगेट बैच, भारती ने बुलाई उच्च स्तरीय विषय विशेषज्ञ  |  बाइक पर सालासर बालाजी के दर्शन कर लौट रहें दो युवक कार से टक्कर से हुए घायल, पढें पूरी खबर।  |  शराब पीने के लिए रूपए देने से मना करने पर पीटा युवक को, दो नामजद सहित चार के खिलाफ लगाए आरोप  |  मंडी पहुंचा नया जौ, कई जिंसो में आज मंदी छाई, देखें श्रीडूंगरगढ़ मंडी से सभी जिंसो के “आज के भाव”  | 

सैंकड़ों श्रद्धालुओं ने धोक लगाकर मांगी मन्नतें, गूंजे बाबा के जयकारे

श्रीडूंगरगढ़ ONE 28 जनवरी 2026। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में माघ दशमी पर लोकदेवता बाबा रामदेव मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ आई। भक्तों ने बाबा के दरबार में धोक लगाकर अपनी मन्नतें मांगी। गौरव पथ पर गोपाल गौशाला के निकट स्थित बाबा रामदेव मंदिर में चांदी की समाधि प्रतिमा की धूमधाम से स्थापना की गई। सैंकड़ो श्रद्धालुओं ने आयोजन में भाग लिया। सुबह विधि विधान से हवन पूजन संपन्न हुआ व उसके बाद वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मूर्ति स्थापना की गई। उसके बाद महाप्रसाद का आयोजन हुआ। सुबह से देर शाम तक मंदिर में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। मूर्ति स्थापना के लिए मंदिर की भव्य सजावट की गई। इससे पूर्व रात्रि को यहां भव्य जागरण का आयोजन हुआ जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। आयोजन समिति के सदस्यों ने सभी श्रद्धालुओं का आभार जताया। बिग्गाबास में स्थित बाबा रामदेव मंदिर में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। यहां भी मेले का सा माहोल रहा और कई अस्थाई दुकाने भी लगी।
गांव उदरासर में भी बाबा रामदेव के मंदिर में आज भीड़ उमड़ी और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने बाबा के दर्शन किए। यहां अनेक अस्थाई दुकानें सजाई गई जिनसे मेले में आए श्रद्धालुओं ने मिठाई, खिलौने, फल फ्रूट खरीदे। मंदिर आयोजन समिति द्वारा मेले की विभिन्न व्यवस्थाओं की देखरेख की गई। गांव ठुकरियासर में भी बाबा रामदेव के मंदिर में मंगलवार रात भजन संध्या का आयोजन हुआ। जिसमें भजन कलाकार दुर्गा कंवर, अजमल सिंह ने भजनों की प्रस्तुतियां दी। नृत्य कलाकार गोरी पुष्करणा ने नृत्य प्रस्तुति दी। बुधवार सुबह पुजारी मूलाराम पड़िहार ने विशेष ज्योत आरती संपन्न करवाई। दिनभर मंदिर में श्रद्धालुओं ने बाबा के दर्शन किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़