WhatsApp Menu
श्री ओसवाल समाज श्रीडूंगरगढ़ का होली स्नेह मिलन: सूर्यास्त से पहले शुरू हुआ भोजन, 11 द्रव्यों की रखी मर्यादा  |  विज्ञान विद्यार्थियों के लिए बड़ी खबर, 7 मार्च से शुरू होंगे विभिन्न परीक्षाओं के टारगेट बैच, भारती ने बुलाई उच्च स्तरीय विषय विशेषज्ञ  |  बाइक पर सालासर बालाजी के दर्शन कर लौट रहें दो युवक कार से टक्कर से हुए घायल, पढें पूरी खबर।  |  शराब पीने के लिए रूपए देने से मना करने पर पीटा युवक को, दो नामजद सहित चार के खिलाफ लगाए आरोप  |  मंडी पहुंचा नया जौ, कई जिंसो में आज मंदी छाई, देखें श्रीडूंगरगढ़ मंडी से सभी जिंसो के “आज के भाव”  | 

हत्या के मामले में 15 साल बाद दो युवकों को कोर्ट ने किया बरी

श्रीडूंगरगढ़ ONE 28 जनवरी 2026। हत्या के एक 15 साल पुराने मामले में श्रीडूंगरगढ़ कोर्ट ने दो युवकों को बुधवार को संदेह का लाभ देकर आरोपों से बरी कर दिया है।
कोर्ट में एडवोकेट केके पुरोहित व एडवोकेट रामलाल नायक ने मामले की पैरवी की, बुधवार को अपर जिला एंव सेशन न्यायाधीश सरिता नौशाद ने मामले में फैसला सुनाया और संदेह का लाभ देते हुए आरोपी युवक सिकंदर व करन पांडे को बरी कर दिया गया है।
मामेल में बीकानेर निवासी आरोपी 21 वर्षीय सिकंदर उर्फ सिक्कू पुत्र असगर व 22 वर्षीय करण पांडे को पुलिस ने दौराने अनुसंधान गिरफ्तार किया। सिकंदर की पैरवी एडवोकेट केके पुरोहित व करन पांडे की पैरवी एडवोकेट रामलाल नायक ने की। पुरोहित ने बताया कि हत्या के आरोप में 15 साल लंबा ट्रायल चला और करीब 125 से भी अधिक पेशीयां पड़ी। अभियोजन अपना पक्ष साबित करने में असफल रहा और कोर्ट ने संदेह का लाभ देकर दोनों आरोपियों को बरी कर दिया गया है।

ये था पूरा मामला।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। करीब 15 साल पहले 30 मार्च 2011 की शाम 5.30 बजे हाइवे पर बेनीसर के निकट जयपुर निवासी महराजुद्दीन घायलावस्था में मिला। जिसे पीछे की ओर से सिर में गोली मारी गई थी। महराजुद्दीन के सिर में गोली फंस गई और दौरान घायल की जयपुर एसएमएस में मृत्यु हो गई। मामले में मृतक के भांजे मोहम्मद नवाब पुत्र चुन्ना कुरेशी निवासी जयपुर ने पर्चा बयान देते हुए अज्ञात के विरूद्ध मामला दर्ज करवाया। परिवादी ने पुलिस को बताया कि महराजुद्दीन गाड़ी चालक था और रहीम खान की आईडी दिखाकर उसे कोई किराए से बीकानेर लेकर आ रहा था। रास्ते में हाइवे पर उसे गोली मारकर उसकी गाड़ी जायलो लेकर आरोपी फरार हो गए। मामले में लंबे अनुसंधान के बाद अभियोजन अपना पक्ष साबित नहीं कर पाया और दोनों युवकों को संदेह का लाभ देकर बरी कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़