WhatsApp Menu
श्री ओसवाल समाज श्रीडूंगरगढ़ का होली स्नेह मिलन: सूर्यास्त से पहले शुरू हुआ भोजन, 11 द्रव्यों की रखी मर्यादा  |  विज्ञान विद्यार्थियों के लिए बड़ी खबर, 7 मार्च से शुरू होंगे विभिन्न परीक्षाओं के टारगेट बैच, भारती ने बुलाई उच्च स्तरीय विषय विशेषज्ञ  |  बाइक पर सालासर बालाजी के दर्शन कर लौट रहें दो युवक कार से टक्कर से हुए घायल, पढें पूरी खबर।  |  शराब पीने के लिए रूपए देने से मना करने पर पीटा युवक को, दो नामजद सहित चार के खिलाफ लगाए आरोप  |  मंडी पहुंचा नया जौ, कई जिंसो में आज मंदी छाई, देखें श्रीडूंगरगढ़ मंडी से सभी जिंसो के “आज के भाव”  | 

श्रीडूंगरगढ़ में भीषण हादसा: बस- ट्रक टक्कर के बाद लगी आग, फायर सिस्टम फेल

101 पर कॉल चूरू पहुंची, एक फायर वाहन स्टार्ट नहीं हुआ, बस पूरी तरह जली, समय पर सेवा समिति पहुंची, यात्रियों की जान बची

डूंगरगढ़ one 28 जनवरी, 2026 श्रीडूंगरगढ़। नेशनल हाईवे संख्या 11 पर सेसोमु स्कूल, श्रीडूंगरगढ़ के सामने बुधवार सुबह करीब 4:50 बजे एक स्लीपर बस और ट्रक की टक्कर हो गई। टक्कर के तुरंत बाद दोनों वाहनों में भीषण आग लग गई। कुछ ही मिनटों में आग ने विकराल रूप ले लिया और स्लीपर बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई।

101 पर कई कॉल, लेकिन मदद नहीं मिली

हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल 101 आपातकालीन नंबर पर कई बार कॉल किया, लेकिन कॉल चूरू जिला मुख्यालय पर लगती रही। वहां से यह कहकर बात टाल दी गई कि स्थानीय अधिकारियों से संपर्क करें। इस दौरान मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा और आग लगातार फैलती रही।

अधिशासी अधिकारी का फोन नहीं उठा, सेवाकर्ता ब्लैकलिस्ट

मौके पर मौजूद लोगों ने आपणो गांव श्रीडूंगरगढ़ सेवा समिति से संपर्क किया। समिति के सेवादारों ने नगर पालिका श्रीडूंगरगढ़ के अधिशासी अधिकारी के मोबाइल नंबर पर कॉल किया, लेकिन फोन नहीं उठाया गया। बताया गया कि समिति के एक सेवादार का नंबर अधिशासी अधिकारी द्वारा पहले से ही ब्लैकलिस्ट किया हुआ है।

दो में से सिर्फ एक फायर वाहन पहुंचा

नगर पालिका श्रीडूंगरगढ़ में दो फायर ब्रिगेड वाहन उपलब्ध होने के बावजूद घटना स्थल पर केवल एक ही फायर वाहन पहुंचा। दूसरे वाहन के बारे में पूछने पर बताया गया कि वह स्टार्ट नहीं हुआ, इसलिए उसे मौके पर नहीं लाया जा सका।

करोड़ों का सामान जलकर राख

सामाजिक कार्यकर्ता शूरवीर मोदी ने कहा कि फायर वाहन की देरी और अपर्याप्त व्यवस्था के कारण स्लीपर बस पूरी तरह जल गई। बस में सवार यात्रियों का कीमती सामान, नकदी और व्यक्तिगत वस्तुएं, जिनकी अनुमानित कीमत करोड़ों रुपये बताई जा रही है, आग में स्वाहा हो गईं। यदि समय पर दूसरा फायर वाहन पहुंच जाता, तो बस को बचाया जा सकता था।

सेवा समिति की तत्परता से बचीं जानें

गनीमत यह रही कि आपणो गांव श्रीडूंगरगढ़ सेवा समिति के सेवादार और आम नागरिक समय पर मौके पर पहुंचे। समिति के फायर फाइटर वाहन की सहायता से बस में मौजूद यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया, जिससे बड़ा जनहानि हादसा टल गया

घोर लापरवाही का आरोप, जांच और निलंबन की मांग

सेवा समिति ने नगर पालिका प्रशासन पर घोर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा है कि-

  • आपातकालीन कॉल सिस्टम पूरी तरह विफल रहा
  • अधिशासी अधिकारी ने फोन नहीं उठाया
  • एक फायर वाहन तकनीकी रूप से अनुपयोगी निकला
  • नगर पालिका में कोई निगरानी या आपदा प्रबंधन समिति सक्रिय नहीं है

समिति की ओर से अध्यक्ष जतनसिंह ने एसडीएम शुभम शर्मा के मार्फ़त जिला कलेक्टर के नाम ज्ञापन देते हुए मांग की है कि जिला आपदा प्रबंधन अथवा आपातकालीन समिति से मामले की जांच कराई जाए और दोषी अधिकारियों/कर्मचारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई करते हुए निलंबन सुनिश्चित किया जाए, ताकि भविष्य में ऐसी लापरवाही दोबारा न हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़