WhatsApp Menu
श्री ओसवाल समाज श्रीडूंगरगढ़ का होली स्नेह मिलन: सूर्यास्त से पहले शुरू हुआ भोजन, 11 द्रव्यों की रखी मर्यादा  |  विज्ञान विद्यार्थियों के लिए बड़ी खबर, 7 मार्च से शुरू होंगे विभिन्न परीक्षाओं के टारगेट बैच, भारती ने बुलाई उच्च स्तरीय विषय विशेषज्ञ  |  बाइक पर सालासर बालाजी के दर्शन कर लौट रहें दो युवक कार से टक्कर से हुए घायल, पढें पूरी खबर।  |  शराब पीने के लिए रूपए देने से मना करने पर पीटा युवक को, दो नामजद सहित चार के खिलाफ लगाए आरोप  |  मंडी पहुंचा नया जौ, कई जिंसो में आज मंदी छाई, देखें श्रीडूंगरगढ़ मंडी से सभी जिंसो के “आज के भाव”  | 

टक्कर के बाद बस और ट्रक दोनों जले, लाखों का सामान जलकर खाख, आपातकाल दरवाजा बना संकटमोचन, पुलिस ने सूझबूझ से बचाई 40 यात्रियों की जान

श्रीडूंगरगढ़ ONE 28 जनवरी 2026। नेशनल हाइवे पर श्रीडूंगरगढ़ घुमचक्कर से निकलते ही सेसोमूं स्कूल के सामने करीब 5.15 बजे हाहाकार मच गया। यहां जयपुर से बीकानेर जा रही तेज रफ्तार स्लीपर बस ने नियंत्रण खो दिया और एक चारे से भरे ट्रक से भिड़ कर एक खड़े ट्रेलर से टकरा गई। बस आगे से क्षतिग्रस्त कम हुई थी, परंतु बस में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। एकाएक आग ने रफ्तार पकड़ ली और तुरंत सवारी दरवाजा लॉक हो गया। इस दरवाजे को खोलने के लिए अनेक प्रयास किए गए और मौके पर सवारियों की चीख पुकार से हाइवे दहल उठा। घटना के बाद चंद पलों में ड्यूटी ऑफिसर हैड कांस्टेबल बलवीर काजला टीम के साथ मौके पर पहुंचे। काजला ने सवारी दरवाजा खोलने का प्रयास किया और नहीं खुलने पर तुरंत पीछे से आपातकाल खिड़की का शीशा तुड़वाया। इसी से एक एक कर बस में सवार 40 सवारियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। सवारियों ने जान बचने पर भगवान का शुक्र अदा किया और पुलिस का आभार जताया। बलवीर काजला ने बताया कि आग को देखकर दिमाग में केवल सवारियों की जान बचाने की बात रही और बस इस एक ही मिशन पर ही सारा ध्यान लगाकर टीम ने बहुत तेजी से काम किया। ट्रक भी जलकर खाख हो गया व ट्रक चालक व परिचालक घालल हुए जिन्हें उपजिला अस्पताल से बीकानेर ट्रोमा सेंटर रेफर कर दिया गया।
आपातकाल दरवाजा बना संकटमोचन।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। हादसे में आपातकाल दरवाजा ही संकटमोचन बना। हैड कांस्टेबल बलवीर काजला ने बताया कि हादसा इतना भयानक था कि आपातकाल खिड़की नहीं होती तो आज कई दर्जन परिवार उजड़ जाते है। पुलिस की त्वरित सूझबूझ काम आई और 40 जाने बच सकी। प्रशासन की सख्ती और स्लीपर बसों में आपातकाल दरवाजे का प्रावधान का फैसला आज कारगर साबित हुआ है।
लाखों का सामान जलकर खाख हुआ।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। हादसे में बस की डिग्गी का दरवाजा भी ऑटो लॉक हो गया। पुलिस जवानों ने इसे खोलने का प्रयास किया परंतु ये नहीं खुला और डिग्गी में रखा सामान जलकर खाख हो गया। हैड कांस्टेबल बलवीर काजला ने बताया कि आश्चर्य है कि डिग्गी का दरवाजा भी लॉक हो गया और नहीं खुला। सभी यात्रियों का लाखों का सारा सामान जलकर खाख हो गया है। बस और ट्रक पूरी तरह से कबाड़ में बदल गए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़