WhatsApp Menu
6 मार्च 2026 का पंचांग, साथ जाने और भी कई खास बातें आचार्य श्रीडूंगरगढ़ ONE के साथ।  |  श्री ओसवाल समाज श्रीडूंगरगढ़ का होली स्नेह मिलन: सूर्यास्त से पहले शुरू हुआ भोजन, 11 द्रव्यों की रखी मर्यादा  |  विज्ञान विद्यार्थियों के लिए बड़ी खबर, 7 मार्च से शुरू होंगे विभिन्न परीक्षाओं के टारगेट बैच, भारती ने बुलाई उच्च स्तरीय विषय विशेषज्ञ  |  बाइक पर सालासर बालाजी के दर्शन कर लौट रहें दो युवक कार से टक्कर से हुए घायल, पढें पूरी खबर।  |  शराब पीने के लिए रूपए देने से मना करने पर पीटा युवक को, दो नामजद सहित चार के खिलाफ लगाए आरोप  | 

पढ़े कांग्रेस से दो खबरे एक साथ

श्रीडूंगरगढ़ श्रीडूंगरगढ़ ONE 25 जनवरी 2026। रविवार को क्षेत्र में कांग्रेस से जुड़ी 2 खबरे सामने आ रही है। बाड़मेर सांसद के स्वागत करने में एंव कस्बे के युवा को आरजीपीजीएस में स्टेट कॉर्डिनेटर बनाने से क्षेत्र के कांग्रेसी कार्यकर्ता उत्साहित नजर आए। पढ़े दोनो खबरे एक साथ।

बाडमेर सांसद के स्वागत में उत्साहित रहे युवा कार्यकर्ता।

श्रीडूंगरगढ़ श्रीडूंगरगढ़ ONE 25 जनवरी 2026। बाडमेर सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल रविवार को श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के दौरे पर रहे, जहां कांग्रेस के युवा नेता हरिराम बाना की अगुवाई में युवा कार्यकर्ताओं ने उनका अभिनंदन व स्वागत किया। राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के जिलाध्यक्ष हरिराम बाना ने बताया कि सांसद बेनीवाल क्षेत्र के गांव लिखमादेसर में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करने श्रीडूंगरगढ़ आए थे एवं नेशनल हाईवे पर स्थित युवा कांग्रेस कार्यालय में उनका अभिनंदन किया गया। इस मौके पर कालूराम बाना, कांग्रेस के जिला सचिव दिनेश कुमार पिलानिया, युवा कांग्रेस के जिला महासचिव गोल्डन तंवर, विधानसभा महासचिव राहुल गुर्जर, जयप्रकाश मीणा, मोहसीन खान, संजय पारीक सहित कई पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे। इन युवा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सांसद बेनीवाल ने संगठनात्मक एकजूटता, अनुशासन एवं जनसेवा को कांग्रेस की सबसे बड़ी ताकत बताते हुए जनता के हितों के लिए देश को बेचने वाली पार्टी से संघर्ष करने का आह्वान किया।

श्रीडूंगरगढ़ के युवा को मिला स्टेट कॉर्डिनेटर का जिम्मा।

श्रीडूंगरगढ़ श्रीडूंगरगढ़ ONE 25 जनवरी 2026। कांग्रेस के वैचारिक संगठन राजीव गांधी पंचायती राज संगठन में क्षेत्र के युवाओं की भागीदारी लगातार बढ़ती जा रही है एवं रविवार को क्षेत्र के कांग्रेसी कार्यकर्ता रजनीश सैनी को संगठन में आगामी दो वर्षों के लिए स्टेट कॉर्डिनेटर पद पर नियुक्ति दी गई है। संगठन के प्रदेशाध्यक्ष डॉ सीबी यादव ने यह नियुक्ति देते हुए संगठन  हित में सक्रिय रहने का आह्वान किया है। सैनी की नियुक्ति पर आरजीपीआरएस के संभाग प्रभारी विमल भाटी, देहात जिलाध्यक्ष हरिराम बाना ने इसे टीम का विस्तार एवं कार्यकर्ताओं का साथ मिलने की बात कहते हुए प्रदेशाध्यक्ष का आभार जताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़