WhatsApp Menu
देर रात हाइवे पर हुआ हादसा, ओवरटेक करती ईको जा टकराई ट्रेलर से, हुई चकनाचूर, देखें फोटो, पढें खबर।  |  7 मार्च 2026 का पंचांग, साथ जाने और भी कई खास बातें आचार्य श्रीडूंगरगढ़ ONE के साथ।  |  25 मार्च को होगी धर्मयात्रा, बोहरा को मिली प्रखंड अध्यक्ष की जिम्मेदारी, पढें विहिप की ख़बर।  |  नाबालिग के साथ बदसलूकी करते हुए रंग लगाने, घर में घुसकर भाई व माँ से मारपीट करने के आरोप में मामला दर्ज।  |  पुरानी रंजिश में रोका रास्ता, की मारपीट, बेटी बचाने आई तो बदतमीजी की, मामला दर्ज।  | 

गांव में सार्वजनिक स्थान पर रातोंरात कब्जा करने का आरोप, एकत्र हुए ग्रामीण, मचा हंगामा।

श्रीडूंगरगढ़ ONE 23 जनवरी 2026। शुक्रवार सुबह क्षेत्र के एक गांव में रातोंरात सार्वजनिक स्थान पर पट्टियां लगाकर तारबंदी करने के आरोप में हंगामा मच गया है और मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए है।
क्षेत्र के गांव तोलियासर में गांव से दक्षिण दिशा में आबादी के निकट ही स्थित सार्वजनिक स्थान पर करीब 25 साल से पीएचईडी का जलहौद बना है। इस जलहौद के चारों और रातोंरात पट्टियां लगाकर तारबंदी कर लेने का आरोप लगाते हुए शुक्रवार सुबह मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए है। गांव के ही एक ग्रामीण पर अतिक्रमण कर अवैध कब्जा करने का आरोप लगाया जा रहा है। ग्रामीणों ने सरपंच प्रतिनिधि गिरधारीसिंह को सूचना दी है। गिरधारीसिंह ने बताया कि मामले की गंभीरता देखते हुए प्रशासन से संपर्क कर मामले की जानकारी दी जाएगी व प्रशासन द्वारा मामले की जांच कर विधि सम्मत आगामी कार्रवाई को अमल करवाए जाने का प्रयास किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़