डूंगरगढ़ one 22 जनवरी, 2026 श्रीडूंगरगढ़। भू-अभिलेख निरीक्षक वृत्त मुख्यालय पर 23 जनवरी से 9 फरवरी 2026 तक ग्राम उत्थान विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे। इसी क्रम में भू-अभिलेख वृत्त श्रीडूंगरगढ़ का शिविर कल 23 जनवरी को पंचायत समिति, श्रीडूंगरगढ़ में लगेगा।
विद्युत विभाग के एईएन चंद्रेश यादव ने बताया कि पीएम सूर्यघर योजना के तहत जिन विद्युत उपभोक्ताओं को 150 यूनिट तक मुफ्त बिजली का लाभ लेना है, वे बिजली बिल और आधार कार्ड लेकर पंचायत समिति में आयोजित शिविर में पहुंचें। शिविर में योजना से जुड़ी जानकारी व आवश्यक प्रक्रिया भी कराई जाएगी।
शिविर अवधि में विभिन्न विभागों की सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध रहेंगी, जिससे आमजन को सुविधा मिलेगी।