WhatsApp Menu
तीन नेत्रदानी परिवारों का सम्मान, दो परिवारों ने डीलक्स मेडिकल बैड देने की घोषणा की  |  8 मार्च 2026 का पंचांग, साथ जाने और भी कई खास बातें आचार्य श्रीडूंगरगढ़ ONE के साथ।  |  बस से उतारने पर बवाल: नशे में धुत युवक ने कंडक्टर से ₹2180 छीने, साथियों को बुलाकर बस रुकवाने की दी धमकी  |  श्रीडूंगरगढ़ में शांति देवी गीया की स्मृति सभा: मालू भवन में आयोजन, परिवार व सामाजिक संस्थाओं ने दी श्रद्धांजलि  |  25 मार्च को निकलेगी श्रीराम विराट धर्म यात्रा, वीएचपी की बैठक में तैयारियों पर चर्चा  | 

ग्रामीण 509वें दिन भी डटे धरने पर, प्रशासन को सद्बुद्धि देने की सामूहिक प्रार्थना की

श्रीडूंगरगढ़ ONE 21 जनवरी 2026। क्षेत्र के गांव धीरदेसर चोटियान में शराब का ठेका बंद करवाने के लिए बुधवार को 509वें दिन भी गांव में धरना जारी है।
बुधवार को धरने पर संत हरिशरणदास जी महाराज पहुंचे और ग्रामीणों की मांग को जायज बताते हुए प्रशासन को सद्बुद्धि दिए जाने की सामूहिक प्रार्थना करवाई। सभी धरनार्थियों ने प्रार्थना करते हुए कोर्ट के दिए आदेशानुसार गांव में मतदान की तिथि घोषित करवाने की मांग की। धरने पर हरिशरणदासजी ने कहा कि जब न्यायालय ने वोटिंग करवाने के आदेश दे दिए तो प्रशासन द्वारा वोटिंग नहीं करवाया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने सर्दी के इस मौसम में खुले टेन्ट के नीचे बैठे ग्रामीणों की सुध नहीं लेने पर सरकार व प्रशासन को संवेदनहीन बताया। उन्होंने सरकार की गांवो में शराब बिक्री नीति की भी निंदा करते हुए कहा कि गांवो में शराब की दुकान की नहीं बल्कि स्कूल, अस्पताल व बिजली पानी की जरूरत है। ग्रामीणों ने गांव में शराब के कारण हुई अनेक त्रासदियों के बारे में भी जानकारी दी। धरनार्थियों ने बताया कि वे लगातार वोटिंग की तिथि घोषित होने का इंतजार कर रहे है। बुधवार को धरने पर एडवोकेट श्याम सुंदर आर्य, तिलोकाराम, कुशलाराम मेघवाल, प्रभुराम चोटिया, ताजाराम मेघवाल, लक्ष्मणसिंह, मोटाराम चोटिया, केशराराम चोटिया, हरिराम बारोठिया, सांवर हुड्डा, पेमाराम, मांगीलाल, अशोक, सांवरमल सहू, दयलाराम, श्यामसिंह, मोहनराम, भंवरलाल, लुणाराम, मुलाराम, किशन चोटिया उपस्थिति रहें ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़