WhatsApp Menu
तीन नेत्रदानी परिवारों का सम्मान, दो परिवारों ने डीलक्स मेडिकल बैड देने की घोषणा की  |  8 मार्च 2026 का पंचांग, साथ जाने और भी कई खास बातें आचार्य श्रीडूंगरगढ़ ONE के साथ।  |  बस से उतारने पर बवाल: नशे में धुत युवक ने कंडक्टर से ₹2180 छीने, साथियों को बुलाकर बस रुकवाने की दी धमकी  |  श्रीडूंगरगढ़ में शांति देवी गीया की स्मृति सभा: मालू भवन में आयोजन, परिवार व सामाजिक संस्थाओं ने दी श्रद्धांजलि  |  25 मार्च को निकलेगी श्रीराम विराट धर्म यात्रा, वीएचपी की बैठक में तैयारियों पर चर्चा  | 

श्रीडूंगरगढ़ के चर्चित गोल्ड कांड के आरोपी बाप-बेटे के खिलाफ सोना हड़पने के दो और मामले दर्ज

श्रीडूंगरगढ़ ONE 21 जनवरी 2026। श्रीडूंगरगढ़ में चर्चित सोना हड़पने के आरोपी बाप बेटे के खिलाफ दो और मामले सोना हड़प करने के लिए दर्ज हुए है। आरोपी के खिलाफ सोना हड़प करने के 7 मामले पहले से दर्ज है और 2 और मामले दर्ज होने से कुल 9 मामलों में जांच पुलिस द्वारा की जा रही है।
थानाधिकारी कश्यप सिंह ने बताया कि मोमासर बास निवासी मदनलाल पुत्र ओमप्रकाश सोनी ने बिग्गाबास निवासी बाबूलाल पुत्र मदनलाल सोनी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने उसके साथ धोखाधड़ी करते हुए रूपए व सोना हड़प कर लिया व मांगने पर भी लौटा नहीं रहा है। वहीं मोमासर बास के ही ओमप्रकाश पुत्र भगवानाराम सोनी ने भी मदनलाल पुत्र किशनलाल सोनी सहित उसकी पत्नी राधादेवी और पुत्र बाबूलाल के खिलाफ सोना हड़प करने और मांगने पर नहीं लौटाकर जान से मारने की धमकियां देने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने दोनों मामले दर्ज कर जांच एसआई पवन कुमार को सौंप दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़