WhatsApp Menu
तीन नेत्रदानी परिवारों का सम्मान, दो परिवारों ने डीलक्स मेडिकल बैड देने की घोषणा की  |  8 मार्च 2026 का पंचांग, साथ जाने और भी कई खास बातें आचार्य श्रीडूंगरगढ़ ONE के साथ।  |  बस से उतारने पर बवाल: नशे में धुत युवक ने कंडक्टर से ₹2180 छीने, साथियों को बुलाकर बस रुकवाने की दी धमकी  |  श्रीडूंगरगढ़ में शांति देवी गीया की स्मृति सभा: मालू भवन में आयोजन, परिवार व सामाजिक संस्थाओं ने दी श्रद्धांजलि  |  25 मार्च को निकलेगी श्रीराम विराट धर्म यात्रा, वीएचपी की बैठक में तैयारियों पर चर्चा  | 

सिंधी समाज ने शहीद को बलिदान दिवस पर याद कर दी श्रद्धाजंलि

श्रीडूंगरगढ़ ONE 21 जनवरी 2026। शहीद हेमू कालाणी को 19 वर्ष की अल्पायु में 21 जनवरी 1943 में अंग्रेजी हुकूमत ने फांसी पर लटका दिया। देश की आजादी के लिए जीवन का प्राणोत्सर्ग करने वाले हेमू कालाणी सिंधी समाज ही नहीं हर एक देशभक्त युवा के लिए क्रांति की मिसाल है। ये विचार व्यक्त करते हुए बुधवार सुबह शहीद हेमू कालाणी पार्क में उनकी मूर्ति पर माल्यापर्ण कर श्रद्धाजंलि देते हुए समाज के मौजिज लोगों ने कही। मीडिया प्रभारी रवि रिझवानी ने बताया कि बलिदान दिवस पर क्रांतिकारी हेमू कालानी को विनोद रिझवानी ने फुलों की माला पहनाई और शहीद को देशसेवा के लिए प्रेरणा बताया। इस दौरान मुकेश संगवानी ने शहीद हेमू कालाणी अमर रहें के नारे लगवाए व कार्यक्रम में सिंधी पंचायत के अध्यक्ष श्रवणकुमार गुरनाणी सहित समाज के अनेक मौजिज लोग शामिल रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़