WhatsApp Menu
शीतला मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु, धोक लगाकर मांगी बच्चों के लिए मंगलकामनाएं  |  श्रीडूंगरगढ़ में शीतला माता की पूजा, घरों में लगाया बासी भोजन का भोग; मंदिर में उमड़े श्रद्धालु  |  11 मार्च 2026 का पंचांग, साथ जाने और भी कई खास बातें आचार्य श्रीडूंगरगढ़ ONE के साथ।  |  रात 10 बजे नशे में धुत आरोपी घर में घुसे, फोड़ दिया सिर, मामला दर्ज।  |  श्रीडूंगरगढ़ में कलेक्टर-एसपी की बैठक: ट्रैफिक सुधारने, निराश्रित गोवंश शिफ्ट करने और हाईवे के अवैध कट बंद करने के निर्देश  | 

श्रीडूंगरगढ़ बाजार में मिलेगी स्थाई पुलिस सेवा, सुरक्षा और व्यवस्था में होगा सुधार।

श्रीडूंगरगढ़ श्रीडूंगरगढ़ ONE 19 जनवरी 2026। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था अब ओर अधिक सुचारू हो सकेगी। क्योंकि सोमवार को श्रीडूंगरगढ़ बाजार में कई वर्षों से सुनी पड़ी कस्बा चौकी को विधिवत रूप से शुरू किया गया है। श्रीडूंगरगढ़ सीओ निकेत पारीक, थानाधिकारी कश्यप सिंह की मौजूदगी में यहां तैनात किए गए कस्बा चौकी प्रभारी सुरेंद्र कुमार ने फीता काट कर चौकी को आमजन की सेवाओ में शुरू किया है। सीओ निकेत कुमार ने बताया कि इस कस्बा चौकी के नवनिर्माण के बाद से ही यहां केवल आवास के रूप में उपयोग किया जा रहा था। लेकिन बाजार में होने वाली छोटी-मोटी वारदातों में त्वरित कार्यवाही व यातायात व्यवस्था को सुचारू करने के लिए श्रीडूंगरगढ़ थानाधिकारी कश्यप सिंह ने चौकी शुरू करने का सराहनीय कार्य किया है। चौकी में एक एएसआई की अगुवाई में पुलिस दस्ते की स्थाई तैनाती की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़