WhatsApp Menu
रात 10 बजे नशे में धुत आरोपी घर में घुसे, फोड़ दिया सिर, मामला दर्ज।  |  श्रीडूंगरगढ़ में कलेक्टर-एसपी की बैठक: ट्रैफिक सुधारने, निराश्रित गोवंश शिफ्ट करने और हाईवे के अवैध कट बंद करने के निर्देश  |  सभी कक्षाओं की रिक्त सीटों के लिए 14 मार्च से होंगे आवेदन  |  उपजिला अस्पताल में बड़ी उपलब्धि, मरीज के दोनों कूल्हों का किया प्रत्याोपण  |  पूनरासर में सिद्ध समाज का गौरव: प्रशासनिक प्रतियोगी परीक्षा में सफलता पर सुनील सिद्ध का भव्य स्वागत  | 

घर रहकर की तैयारी, रतनलाल ने प्रदेश में सातवीं और रामप्रताप ने 41वीं रैंक हासिल की, गांव में छाया खुशी का माहौल

श्रीडूंगरगढ़ ONE 17 जनवरी 2026। गुरूवार को कॉलेज लेक्चरर परीक्षा 2024 के भूगोल विषय का परिणाम जारी हो गया है और इस परीक्षा में क्षेत्र के बिडासरा परिवार के दो युवाओं ने 7वीं व 41वीं रैंक पर सलेक्शन हासिल कर अपने परिवार व क्षेत्र को गौरवान्वित किया है। टैगोर ग्रुप ऑफ एज्युकेशन कीतासर सहित दोनों के गांव आलसर में खुशी का माहौल छा गया है।
युवक रतनलाल पुत्र कुनणाराम बिडासरा और रामप्रताप पुत्र श्रीराम बिडासरा ने कॉलेज लेक्चरर परीक्षा में अंतिम रूप से चयन हो गया है। रतनलाल ने प्रदेश भर में 7वीं रैंक और रामप्रताप ने 41वीं रैंक हासिल की है। दोनों सफल अभ्यर्थियों ने श्रीडूंगरगढ़ ONE को बताया कि दोनों ने घर पर रहकर ही अपने कमरे में तैयारी की है। कुछ विषयों पर ऑनलाइन क्लासें ली और किताबों से नियमित अध्ययन किया। रतनलाल ने बताया कि 25 मई 2024 को परीक्षा हुई और नवंबर दिसंबर 2025 को साक्षात्कार हुए। वहीं गुरूवार देर शाम को परिणाम जारी हुआ तो पूरे परिवार प्रसन्नता का माहौल छा गया। टैगोर ग्रुप ऑफ एज्युकेशन के राजूराम बिडासरा ने बताया कि दोनों ही युवकों के पिता सगे भाई है और संयुक्त परिवार में रहते है। दोनों के माता पिता बिल्कुल अनपढ़ है और दोनों बच्चों की सफलता पर गर्वित है। रतनलाल व रामप्रताप को इस सफलता पर श्रीडूंगरगढ़ अनाज मंडी के व्यापार मंडल के ओमप्रकाश भादू, बाना सरंपच प्रतिनिधि ओमप्रकाश बाना, रीड़ी सरपंच प्रतिनिधि हेतराम जाखड़, गुसाईंसर बड़ा सरपंच सत्यनारायण सारस्वत, परिवारजनों व मंडी व्यापारियों ने बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़