WhatsApp Menu
रात 10 बजे नशे में धुत आरोपी घर में घुसे, फोड़ दिया सिर, मामला दर्ज।  |  श्रीडूंगरगढ़ में कलेक्टर-एसपी की बैठक: ट्रैफिक सुधारने, निराश्रित गोवंश शिफ्ट करने और हाईवे के अवैध कट बंद करने के निर्देश  |  सभी कक्षाओं की रिक्त सीटों के लिए 14 मार्च से होंगे आवेदन  |  उपजिला अस्पताल में बड़ी उपलब्धि, मरीज के दोनों कूल्हों का किया प्रत्याोपण  |  पूनरासर में सिद्ध समाज का गौरव: प्रशासनिक प्रतियोगी परीक्षा में सफलता पर सुनील सिद्ध का भव्य स्वागत  | 

विधायक पहुंचे डंपिंग यार्ड, किया निरीक्षण, सॉलिड वेस्ट प्रोसेसिंग प्लांट का वर्क ऑर्डर जारी

श्रीडूंगरगढ़ ONE 12 जनवरी 2026। सोमवार को कालू रोड स्थित डंपिंग यार्ड का निरीक्षण करने विधायक ताराचंद सारस्वत पहुंचे और फैली हुई गंदगी के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। विधायक ने आसपास स्थित गौशालाओं का भी निरीक्षण भी किया और निराश्रित गौवंश को गौशालाओं में भेजने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गौवंश के साथ दुराचार सहन नहीं किया जाएगा वहीं गंदगी फैलाने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई होगी। विधायक ने डंपिंग यार्ड क्षेत्र में फैली गंदगी को व्यवस्थित करने व चारों तरफ तार बन्दी से करवाने के लिए अधिकारियों को निर्देश, वहीं मौके पर भी कार्य शुरू करवाया गया।
इस दौरान उपखंड अधिकारी शुभम शर्मा, पालिकाध्यक्ष मानमल शर्मा, तहसीलदार एवं अधिशाषी अधिकारी श्रीवर्धन शर्मा, भाजपा मंडल अध्यक्ष राधेश्याम दर्जी, मदन सोनी, जगदीश गुर्जर, महेश राजोतिया, महेंद्र पुरोहित, रजत आसोपा, प्रशासन, कर्मचारीगण सहित भाजपा के प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़