WhatsApp Menu
रात 10 बजे नशे में धुत आरोपी घर में घुसे, फोड़ दिया सिर, मामला दर्ज।  |  श्रीडूंगरगढ़ में कलेक्टर-एसपी की बैठक: ट्रैफिक सुधारने, निराश्रित गोवंश शिफ्ट करने और हाईवे के अवैध कट बंद करने के निर्देश  |  सभी कक्षाओं की रिक्त सीटों के लिए 14 मार्च से होंगे आवेदन  |  उपजिला अस्पताल में बड़ी उपलब्धि, मरीज के दोनों कूल्हों का किया प्रत्याोपण  |  पूनरासर में सिद्ध समाज का गौरव: प्रशासनिक प्रतियोगी परीक्षा में सफलता पर सुनील सिद्ध का भव्य स्वागत  | 

पुलिस की कार्यप्रणाली समझी, सीआई ने अपराध से दूर रहने का संदेश दिया

श्रीडूंगरगढ़ ONE 12 जनवरी 2026। राष्ट्रीय युवा दिवस पर प्रदेश के युवा छात्र छात्राओं को पुलिस की कार्यप्रणाली के बारे में समझाने के लिए थानों में नई शुरूआत की गई है।
इसी क्रम में झंवर बस स्टैंड पर स्थित अंग्रेजी माध्यम स्कूल एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल के युवा विद्यार्थी सोमवार को श्रीडूंगरगढ़ थाने पहुंचे। थाने में थानाधिकारी कश्यप सिंह ने छात्र छात्राओं को सड़क सुरक्षा, यातायात नियम, साइबर सुरक्षा, साइबर अपराध, बाल अधिकार और बाल संरक्षण के बारे जानकारी दी। कश्यप सिंह ने युवाओं को नशे और अपराध से दूर रहने की बात कहते हुए हर अपराध के लिए सजा जरूर मिलने व नशे से जीवन बर्बाद होने की प्रेरणा दी। कश्यम सिंह ने बच्चों को आपदा प्रबंधन, राजकॉप सिटीजन ऐप, हेल्पलाइन नंबरों के बारे में भी जानकारी दी। विद्यार्थियों ने थाने का भ्रमण किया और पुलिस की कार्यशैली व कार्यप्रणाली को देखा व समझा। स्कूल के निदेशक डॉ रजनीश कौशिक ने बताया कि थानाधिकारी ने बच्चों को अपराध से दूर रहने के लिए प्रेरित किया व बच्चों में नशे के प्रति भी जागरूकता का भाव आया। इस दौरान थाना स्टाफ व स्कूल स्टाफ शामिल रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़