WhatsApp Menu
रात 10 बजे नशे में धुत आरोपी घर में घुसे, फोड़ दिया सिर, मामला दर्ज।  |  श्रीडूंगरगढ़ में कलेक्टर-एसपी की बैठक: ट्रैफिक सुधारने, निराश्रित गोवंश शिफ्ट करने और हाईवे के अवैध कट बंद करने के निर्देश  |  सभी कक्षाओं की रिक्त सीटों के लिए 14 मार्च से होंगे आवेदन  |  उपजिला अस्पताल में बड़ी उपलब्धि, मरीज के दोनों कूल्हों का किया प्रत्याोपण  |  पूनरासर में सिद्ध समाज का गौरव: प्रशासनिक प्रतियोगी परीक्षा में सफलता पर सुनील सिद्ध का भव्य स्वागत  | 

श्रीडूंगरगढ़ से तीन खास खबरें पढें एकसाथ

नेशनल कबड्डी टीम में पांचवीं बार सलेक्ट हुई रामकन्या।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। गांव गुंसाईसर बड़ा में आदर्श स्कूल की छात्रा रामकन्या पुत्री दिवंगत नेतराम सायच लखावर ने 19 वर्षीय स्कूली कबड्डी प्रतियोगिता की नेशनल टीम में पांचवीं बार सलेक्शन हासिल किया है। स्कूल स्टाफ व गांव के खेल प्रेमियों ने युवती को बधाई देते हुए नेशनल में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने की शुभकामनाएं दी। स्कूल संचालक मूलचंद गोदारा ने बताया कि बालिका रामकन्या बेहद जुझारू खिलाड़ी है, और पिता के देहांत के बाद अनेक प्रकार के संघर्ष के साथ भी अपने खेल के लिए खासी मेहनत की है। बालिका स्वयं के प्रयासों से आगे बढ़ रही है और पांचवीं बार नेशनल टीम में सलेक्ट हुई है। स्कूल के साथी विद्यार्थियों ने भी उत्साह के साथ रामकन्या को बधाई दी।

आड़सर में 22 जनवरी को होगा हिदूं सम्मेलन।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। गांव आड़सर मंडल में सोमवार सुबह हिंदू समाज के मौजिज लोगों की बैठक में आगामी 22 जनवरी को हिंदू सम्मेलन के आयोजन का निर्णय लिया गया। सम्मेलन की तैयारियों के लिए आयोजन समिति का गठन किया गया व कार्यकर्ताओं को तैयारी की जिम्मेदारियां दी गई। संत सान्निध्य में आयोजित हिंदू सम्मेलन को लेकर गांव में उत्साह का माहौल है। सदस्यों ने बताया कि मंडल के पांच गांव आड़सर, धीरदेसर पुरोहितान, सुरजनसर, उदासर चारणान, लाखनसर में राम मंदिर से सुसज्जित रथ यात्रा 21 जनवरी को निकाली जाएगी। पांचों गांवो में पीले चावल का वितरण कर 22 जनवरी को दोपहर 2 बजे आड़सर के पंचायत भवन के सामने हो रहें इस सम्मेलन में शामिल होने का आह्वान किया जाएगा।

राजा बाजार में गर्म जलेबी और बड़ों का भंडारा।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। मलमास में चारों और पौषबड़ों के आयोजन हो रहें है। सोमवार को राजा बाजार में टीएम प्लाजा व आस पास के व्यापारियों द्वारा आपसी सहयोग से गर्मागर्म जलेबी व दाल बड़ों का भंडारा आयोजित किया गया है। सभी व्यापारी गीत भजनों पर झूमते गाते मलमास का उत्सव मना रहें है। यहां आने जाने वाले राहगीरों व बाजार के अन्य व्यापारियों को भी बुला बुलाकर मान मनुहार के साथ जलेबी व बड़े खिलाए जा रहें है। सभी व्यापारी सक्रिय होकर उत्साह के साथ आयोजन में अपनी भागीदारी निभा रहें है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़