WhatsApp Menu
रात 10 बजे नशे में धुत आरोपी घर में घुसे, फोड़ दिया सिर, मामला दर्ज।  |  श्रीडूंगरगढ़ में कलेक्टर-एसपी की बैठक: ट्रैफिक सुधारने, निराश्रित गोवंश शिफ्ट करने और हाईवे के अवैध कट बंद करने के निर्देश  |  सभी कक्षाओं की रिक्त सीटों के लिए 14 मार्च से होंगे आवेदन  |  उपजिला अस्पताल में बड़ी उपलब्धि, मरीज के दोनों कूल्हों का किया प्रत्याोपण  |  पूनरासर में सिद्ध समाज का गौरव: प्रशासनिक प्रतियोगी परीक्षा में सफलता पर सुनील सिद्ध का भव्य स्वागत  | 

रविवार की कुछ खास खबरें पढें न्यूज एक्सप्रेस में..

मृत गौवंश के लिए न्याय की मांग को लेकर कल होगा प्रदर्शन, हस्ताक्षर अभियान होगा शुरू।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। कस्बे की कालू रोड पर स्थित नगरपालिका के डंपिंग यार्ड में मेडिकल वेस्ट व पॉलीथीन खाने से निराश्रित गौवंश की हो रही मौतों पर गंभीर आपणो गांव सेवा समिति द्वारा सोमवार से हस्ताक्षर अभियान प्रारंभ किया जाएगा। समिति के साथ विश्व हिंदू परिषद सदस्यों द्वारा सोमवार को सुबह 10 बजे मुख्य बाजार में प्रदर्शन करते हुए मुख्य बाजार व घूमचक्कर पर हस्ताक्षर अभियान शुरू कर आमजन को आंदोलन से जोड़ा जाएगा। समिति अध्यक्ष जतनसिंह राजपुरोहित ने बताया कि डंपिंग यार्ड की तारबंदी करवाने, वहां कार्मिकों की नियुक्ति किए जाने व मृत गौवंश का पोस्टमार्टम करवा रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग को लेकर कल से हस्ताक्षर अभियान प्रारंभ किया जाएगा। समिति सदस्यों व विहिप पदाधिकारियों ने आमजन से इस अभियान से जुड़ने का आह्वान करते हुए प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की है।

लायंस क्लब का सामाजिक सरोकार : गर्म कंबलों का वितरण किया।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। सामाजिक संस्था लायंस क्लब श्रीडूंगरगढ़ ग्रेटर द्वारा रविवार को संस्कृत गुरूकुल विद्यालय में 75 गर्म कंबलों का वितरण किया। संत रामानंदजी महाराज के सान्निध्य में क्लब के जॉन अधिकारी महेश राजोतिया के निर्देशन में गुरुकुल में शिक्षा ग्रहण कर रहे बाल पंडितों को क्लब द्वारा कम्बल वितरण कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस दौरान क्लब अध्यक्ष महावीर माली, सचिव रमेश सोनी, कोषाध्यक्ष हंसराज माली, सत्यनारायण स्वामी, पूनम सुथार, सीए रविप्रकाश शर्मा, विनोद गुसाईं, रमेश मूंधड़ा, मनोज गुसाईं आदि ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

रीड़ी की मोनिका का कबड्डी नेशनल टीम में हुआ सलेक्शन।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। गांव रीड़ी की कबड्डी खिलाड़ी मोनिका छरंग का 69वीं राष्ट्रीय विद्यालयी खेलकूद प्रतियोगिता के 19 वर्ष छात्रा वर्ग में चयन हुआ है। कबड्डी का नेशनल 19 जनवरी 2026 से 23 जनवरी 2026 तक सोलन, हिमाचल प्रदेश में आयोजित होगा। कोच मांगीनाथ जाखड़ ने बताया कि मोनिका बहुत मेहनती खिलाड़ी है और उसने 5वीं बार राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में चयन हासिल किया है। रीड़ी की कबड्डी खिलाड़ी बालिकाएं विभिन्न प्रतियोगिताओं में टीमों का प्रतिनिधित्व कर रही है। कोच सहित परिवार, सरपंच प्रतिनिधि हेतराम जाखड़ व खेलप्रेमी युवाओं ने मोनिका पर गर्व जताते हुए उन्हें बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़