WhatsApp Menu
रात 10 बजे नशे में धुत आरोपी घर में घुसे, फोड़ दिया सिर, मामला दर्ज।  |  श्रीडूंगरगढ़ में कलेक्टर-एसपी की बैठक: ट्रैफिक सुधारने, निराश्रित गोवंश शिफ्ट करने और हाईवे के अवैध कट बंद करने के निर्देश  |  सभी कक्षाओं की रिक्त सीटों के लिए 14 मार्च से होंगे आवेदन  |  उपजिला अस्पताल में बड़ी उपलब्धि, मरीज के दोनों कूल्हों का किया प्रत्याोपण  |  पूनरासर में सिद्ध समाज का गौरव: प्रशासनिक प्रतियोगी परीक्षा में सफलता पर सुनील सिद्ध का भव्य स्वागत  | 

दो बहनों को मासूम के साथ निकाला ससुराल के घर से, बिना दहेज घर बसाने से किया इंकार, मामला दर्ज।

श्रीडूंगरगढ़ ONE 11 जनवरी 2026। दो बहनों को दहेज की मांग करते हुए ससुराल वालों ने एक डेढ़ वर्षीय मासूम के साथ घर से निकाल दिया। समझाईश करने गए परिजनों से भी बदसलूकी करते हुए बिना दहेज घर बसाने से इंकार कर दिया तो पीड़ित दोनों बहनों ने थाने पहुंच कर दो अलग अलग मामले दर्ज करवाते हुए पति व सास के खिलाफ आरोप लगाए है।
जाखसर निवासी रामलाल मेघवाल की पुत्री कुंता उर्फ बबीता ने हेमासर निवासी अपने पति मांगीलाल पुत्र पोकरराम, देवर प्रेमाराम, सास गौरादेवी, के खिलाफ दहेज प्रताड़ना के आरोप लगाए है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसका व उसकी बहन सुमन का विवाह उसके देवर प्रेमाराम से 25 जून 2023 में हुआ। उसके पिता ने दहेज में अपनी हैसियत से बढ़कर सामान व नगदी परंतु जब वह पहली बार ससुराल गई तभी आरोपियों ने मोटरसाइकिल और बाटका अच्छा नहीं देने के ताने देने लगे। उसे एक पुत्री संतान हुई। आरोपियों ने करीब तीन माह पहले 15 दिन पहले ही ससुराल आई छोटी बहन को भी उसके व उसकी मासूम बच्चे के साथ घर से निकाल दिया। उसके भाई पिता व अन्य मौजिज लोग पंचायती करने गए तो आरोपियों ने उनके साथ बदसलूकी करते हुए दोनों बहनों को ही रखने से इंकार कर दिया। यही आरोप तीनों आरोपियों पर लगाते हुए सुमन ने भी मामला दर्जक रवाया है। पुलिस ने दो मामले दर्ज कर दोनों की जांच एसआई रतनलाल को दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़