WhatsApp Menu
रात 10 बजे नशे में धुत आरोपी घर में घुसे, फोड़ दिया सिर, मामला दर्ज।  |  श्रीडूंगरगढ़ में कलेक्टर-एसपी की बैठक: ट्रैफिक सुधारने, निराश्रित गोवंश शिफ्ट करने और हाईवे के अवैध कट बंद करने के निर्देश  |  सभी कक्षाओं की रिक्त सीटों के लिए 14 मार्च से होंगे आवेदन  |  उपजिला अस्पताल में बड़ी उपलब्धि, मरीज के दोनों कूल्हों का किया प्रत्याोपण  |  पूनरासर में सिद्ध समाज का गौरव: प्रशासनिक प्रतियोगी परीक्षा में सफलता पर सुनील सिद्ध का भव्य स्वागत  | 

रात को खाना खाकर सोया युवक सुबह उठा ही नहीं, अचानक हुई मौत।

श्रीडूंगरगढ़ ONE 11 जनवरी 2026। रात को खाना खाकर सोया एक युवक सुबह उठा ही नहीं और उसकी अचानक मौत हो गई। परिवार अचानक हुई इस दु:खद घटना से स्तब्ध रह गया है।
आड़सर बास के वार्ड 29 के निवासी लक्ष्मणराम पुत्र मोहनराम जाट कालू स्थित एक होटल में कार्य करता था। लक्ष्मणराम तीन चार दिन पहले ही श्रीडूंगरगढ़ कालू गया था। शुक्रवार रात करीब 2 बजे होटल में खाना खाकर सो गया और शनिवार सुबह होटल मालिक उसे उठाने लगा तो वह उठा ही नहीं। साथी उसे कालू सीएचसी लेकर गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हैड कांस्टेबल हवासिंह ने बताया कि मृतक के 16 वर्षीय पुत्र सौरभ ने पुलिस को रिपोर्ट देते हुए बताया कि उसके पिता को शुगर की शिकायत थी अन्य कोई बीमारी नहीं थी और अचानक उनकी मौत हो गई। कालू पुलिस ने मर्ग दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया। मर्ग की जांच थानाधिकारी भोलाराम करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़