WhatsApp Menu
रात 10 बजे नशे में धुत आरोपी घर में घुसे, फोड़ दिया सिर, मामला दर्ज।  |  श्रीडूंगरगढ़ में कलेक्टर-एसपी की बैठक: ट्रैफिक सुधारने, निराश्रित गोवंश शिफ्ट करने और हाईवे के अवैध कट बंद करने के निर्देश  |  सभी कक्षाओं की रिक्त सीटों के लिए 14 मार्च से होंगे आवेदन  |  उपजिला अस्पताल में बड़ी उपलब्धि, मरीज के दोनों कूल्हों का किया प्रत्याोपण  |  पूनरासर में सिद्ध समाज का गौरव: प्रशासनिक प्रतियोगी परीक्षा में सफलता पर सुनील सिद्ध का भव्य स्वागत  | 

पीने के पानी के लिए तरस रहें ग्रामीण, एक पीएचसी में एक साल से नहीं आ रहा पानी

श्रीडूंगरगढ़ ONE 11 जनवरी 2026। हाड़ कंपाने वाली इस ठंड में क्षेत्र के गांव दुसारणा बड़ा और दुसारणा पंडरिकजी में ग्रामीण और पशुधन भारी पेयजल संकट से जूझ रहें है। गौशाला में गौवंश के लिए भी पानी दूसरे गांव से टैंकर मंगवाए जा रहें है। ग्रामीण 900 से 1000 रूपए प्रति टैंकर भुगतान कर रहें है, जिससे जरूरतमंद परिवारों पर तो पेयजलापूर्ति गहरा संकट बन कर मंडरा रही है। पानी के लिए दोनों गांव बुरी तरह से परेशान हो गए है। गांव के सुनील गोदारा ने आक्रोश जताते हुए बताया कि गत 17 दिनों से गांव का एकमात्र ट्यूबवेल खराब पड़ा है, और विभाग के अधिकारी सुनवाई ही नहीं कर रहें है। गांव के भंवरलाल गोदारा व तोलाराम गोदारा विभाग के खिलाफ जमकर नाराजगी जताई व पानी के लिए तरसा देने का आरोप लगाया। पेयजल आपूर्ति संकट से बुरी तरह से जूझ रहें मंगताराम नायक व प्रभुराम मेघवाल ने बताया कि एक टैंकरों का भुगतान करना संभव नहीं होने से अनेक परिवार एक एक बाल्टी पानी ढो रहें है। ग्रामीण महिलाओं ने भी पानी की किल्लत से जूझते हुए विभाग के खिलाफ नाराजगी जताई। मौजिज ग्रामीण व सक्रिय युवा पानी के लिए विरोध प्रदर्शन की रणनीति बना रहें है। ग्रामीणों ने बताया कि कोई जनप्रतिनिधि या विभाग के अधिकारी सुनवाई नहीं कर रहें है। गांव में निराश्रित विचरण करें रहें पशु तो प्यास से बेहाल हो गए है। पूरा गांव एक स्वर में पेयजलापूर्ति की मांग कर रहा है।
दुलचासर पीएससी में एक साल से पानी नहीं, मरीज परेशान।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। क्षेत्र के गांव दुलचासर के उपस्वास्थ्य केंद्र पर गत एक साल से पानी उपलब्ध नहीं है, जिससे दूर दराज से आने वाले मरीज परेशान हो रहें है। इन मरीजों व उनके परिजनों को बोतलबंद पानी खरीद कर पीना पड़ रहा है। शनिवार को दूर ढाणी से पीएचसी आई महिलाओं ने नाराजगी जताई। गांव के मुखराम नायक ने बताया कि पीएचसी में पानी नहीं होने से मरीजों को अनेक प्रकार की समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। पीएचसी के नर्सिंग स्टाफ मनीष स्वामी ने बताया कि करीब एक साल से पीएचसी में पेयजल सप्लाई नहीं है और कई बार मौजिज ग्रामीणों सहित विभागीय कार्मिक को कनेक्शन कर पानी उपलब्ध करवाने की शिकायत की गई है। अब इसके लिए प्रयास तेज किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़