10 जनवरी 2026 की इवनिंग न्यूज एक्सप्रेस में पढ़ें दिन भर की पांच खास खबरें एक साथ
1- गणतंत्र दिवस पर होगा रक्तदान शिविर।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। क्षेत्र में प्रतिवर्ष राष्ट्रीय पर्व के मौके पर 15 अगस्त एवं 26 जनवरी को सामाजिक संस्था नागरिक विकास परिषद द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाता है। इस वर्ष भी गणतंत्र दिवस के मौके पर रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा। संस्था मंत्री विजयराज सेवग ने बताया कि इस वर्ष के शिविर में आर्थिक सहयोग दिवंगत लक्ष्मीनारायण अडावलिया की स्मृति में महावीरप्रसाद, सीताराम, लालचंद अडावलिया परिवार द्वारा दिया जाएगा। आडसर बास स्थित संस्था भवन में आयोजित होने वाले इस शिविर में पीबीएम चिकित्सालय के रक्त कोष की टीम रक्त संग्रहण करेगी।
2- गांव के युवाओं को आगे बढ़ाने सामूहिक प्रयासों से स्टेडियम बनाएगें ऊपनी के ग्रामीण, शनिवार को किया भूमि पूजन।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। क्षेत्र के गांव ऊपनी के ग्रामीणों ने शनिवार को गांव के युवाओं को खेलों एवं विभिन्न भर्तियों में शारीरिक दक्षता के लिए तैयार करने के लिए सामूहिक रूप से गांव में स्टेडिमय का निर्माण करवाने का निर्णय लिया एवं गांव में सार्वजनिक भूमि पर स्टेडियम बनाने के लिए भूमि पूजन किया। इस मौके पर गांव के सरपंच प्रतिनिधि श्रवण गोदारा, देवीलाल गोदारा, नोरंगनाथ सिद्ध,बीरबल गोदारा, सीताराम शर्मा, लेखनाथ सिद्ध, धन्नाराम तरड़, राजूराम गोदारा, तोलाराम गोदारा, लेखदास स्वामी और युवाओं में आशीष शर्मा, हरिराम गोदारा, शंकर नाथ सिद्ध, मुकेश गोदारा, शंकर बाजिया, हड़मान गोदारा, लिछमण गोदारा, शिवनाथ,कैलाश मेघवाल, मोहन मेघवाल, पृथ्वी गोदारा, पवन शर्मा सहित बड़ी संख्या में युवा और ग्रामवासी मौजूद रहे। गांव के हरिराम गोदारा ने हरिराम गोदारा ने खेलों का महत्व बताया व आशीष शर्मा ने खेलों के माध्यम से राष्ट्र निर्माण के लिए युवा तैयार होने की बात कही। इस मौके पर सरपंच द्वारा इस भूमि की सफाई एवं लेवलिंग करवाने की घोषणा की एवं विभिन्न ग्राऊंड बनाने के लिए ग्रामीणों ने भी आपस में सहयोग करने की घोषणाएं की।
3- 15 जनवरी को होगा शपथ ग्रहण समारोह।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। नवगठित श्रीडूंगरगढ़ तहसील टेंट व्यवसाई एवं फ्लॉवर डेकोरेशन ऐसोशिएशन का शपथ ग्रणह समारोह आगामी 15 जनवरी को झंवर बस स्टैण्ड़ रेनबो गॉर्डन में आयोजित किया जाएगा। नवनिर्वाचित अध्यक्ष रामूनाथ जाखड़ ने बताया कि शपथ ग्रहण समारोह में बतौर अतिथि एसोशिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि जिंदल रहेगें। समारोह के लिए तैयारी बैठक भी रेनबो गार्डन में आयोजित की गई। जिसमें क्षेत्र के सभी टेंट व्यवसायी उपस्थित रहे। शपथ ग्रणह समारोह से पूर्व रैली का आयोजन भी किया जाएगा। जो कि मुख्य बाजार स्थित बस स्टेड़ पार्किग से शुरू होकर घूमचक्कर होते हुए आयोजन स्थल तक पहुंचेगी।
4- गांव लाखनसर में रविवार से शनिवार तक चलेगा भक्ति ज्ञान यज्ञ।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। क्षेत्र के गांव लाखनसर में रविवार को सात दिवसीय भागवत कथा एवं नानी बाई का मायरा कार्यक्रम कलश यात्रा के साथ शुरू होगा। शनिवार तक चलने वाले इस आयोजन के शुभारंभ पर गांव के ठाकुरजी मंदिर से आयोजन स्थल तक कलश यात्रा निकाली जाएगी। गांव के ब्रह्माणी माता मंदिर में आयोजित होने वाला यह आयोजन ग्रामीण सामूहिक रूप से कर रहे है। कथा वाचक श्रीडूंगरगढ़ के पंडित महेश भाई शास्त्री होगें।
5- मोमासर बास में हिंदू सम्मेलन के लिए बनाई कार्यसमिति, इन्हें मिली जिम्मेदारी।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। कस्बे के मोमासर बास में आयोजित होने वाले हिंदू सम्मेलन के लिए कार्यसमिति का गठन शनिवार को किया गया। समिति में गोरधन जोशी को संरक्षक, विरेन्द्र सिद्ध को संयोजक, सहीराम को सहसंयोजक, कोष प्रभारी भगवानाराम, सत्यनारायण व्यास को एवं मीडिया प्रभारी नंदू नाई, हरिओम को बनाया गया। समिति सदस्य के रूप् में चंद्रप्रकाश सोनी, गोपाल कायल, महावीर, भवानीसिंह, मामराज, राकेश, श्याम स्वामी, नितिन आदि को लिया गया गया।