WhatsApp Menu
रात 10 बजे नशे में धुत आरोपी घर में घुसे, फोड़ दिया सिर, मामला दर्ज।  |  श्रीडूंगरगढ़ में कलेक्टर-एसपी की बैठक: ट्रैफिक सुधारने, निराश्रित गोवंश शिफ्ट करने और हाईवे के अवैध कट बंद करने के निर्देश  |  सभी कक्षाओं की रिक्त सीटों के लिए 14 मार्च से होंगे आवेदन  |  उपजिला अस्पताल में बड़ी उपलब्धि, मरीज के दोनों कूल्हों का किया प्रत्याोपण  |  पूनरासर में सिद्ध समाज का गौरव: प्रशासनिक प्रतियोगी परीक्षा में सफलता पर सुनील सिद्ध का भव्य स्वागत  | 

26 जनवरी को लगेगा विशाल रक्तदान शिविर

नागरिक विकास परिषद भवन में 26 जनवरी को सुबह 10 बजे से आयोजन, अड़ावलिया परिवार देगा आर्थिक सहयोग

डूंगरगढ़ one 10 जनवरी, 2026 श्रीडूंगरगढ़। कस्बे की सामाजिक संस्था नागरिक विकास परिषद की ओर से सौजन्यकर्ताओं के सहयोग से 42वां विशाल रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा। संस्था के मंत्री विजयराज सेवग ने बताया कि यह शिविर 26 जनवरी, सोमवार को सुबह 10 बजे से नागरिक विकास परिषद भवन में लगाया जाएगा।
संस्था के अध्यक्ष तुलसीराम चौरड़िया ने बताया कि शिविर स्वर्गीय लक्ष्मीनारायण अड़ावलिया की पुण्य स्मृति में आयोजित होगा। शिविर का आर्थिक सौजन्य महावीर प्रसाद, सीताराम, लालचंद अड़ावलिया परिवार द्वारा दिया जा रहा है।

ये कर सकते हैं रक्तदान
उम्र: 18 से 60 वर्ष
वजन: 48 किलो से अधिक
हीमोग्लोबिन: 12 ग्राम से अधिक
संस्था ने अधिक से अधिक लोगों से रक्तदान कर मानव सेवा में सहभागी बनने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़