WhatsApp Menu
रात 10 बजे नशे में धुत आरोपी घर में घुसे, फोड़ दिया सिर, मामला दर्ज।  |  श्रीडूंगरगढ़ में कलेक्टर-एसपी की बैठक: ट्रैफिक सुधारने, निराश्रित गोवंश शिफ्ट करने और हाईवे के अवैध कट बंद करने के निर्देश  |  सभी कक्षाओं की रिक्त सीटों के लिए 14 मार्च से होंगे आवेदन  |  उपजिला अस्पताल में बड़ी उपलब्धि, मरीज के दोनों कूल्हों का किया प्रत्याोपण  |  पूनरासर में सिद्ध समाज का गौरव: प्रशासनिक प्रतियोगी परीक्षा में सफलता पर सुनील सिद्ध का भव्य स्वागत  | 

श्रीडूंगरगढ़-बिग्गा के बीच वंदे भारत पर पत्थरबाजी कर तोड़े शीशे, 12 वर्षीय बालक निरूद्ध

श्रीडूंगरगढ़ ONE 10 जनवरी 2026। अत्याधुनिक वंदे भारत ट्रेन पर श्रीडूंगरगढ़ से बिग्गा के बीच 6 जनवरी 2026 को पत्थरबाजी का मामला सामने आया। एक कोच का शीशा टूने से यात्रियों में भी दहशत फैल गई। आरपीएफ ने इसे गंभीरता से लिया और मामले की पड़ताल में एक 12 वर्षीय बालक को निरूद्ध किया है।
बीकानेर दिल्ली कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस 6 जनवरी को श्रीडूंगरगढ़ और बिग्गा के बीच पहुंची तो ट्रेन के एक कोच का विंडो ग्लास पत्थर की चोट से टूट गया। ट्रेन में तैनात रेलवे सुरक्षा बल के स्टाफ ने तुरंत इसकी सूचना दी और मौके पर पहुंची आरपीएफ टीम ने घटना की जांच कर रतनगढ़ चौकी में रेल अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया। रतनगढ़ चौकी के प्रभारी निरीक्षक सुभाष बिश्नोई की अगुवाई में जांच टीम का गठन किया गया और टीम ने सीसीटीवी फुटेज को वाशिंग लाइन बीकानेर से मंगवाकर विश्लेषण किया। फुटेज में कुछ बच्चे रेलवे ट्रैक के पास संदिग्ध रूप से खड़े दिखाई दिए। हालांकि कोहरे के कारण दृश्य साफ नहीं आया। इसके बाद आसपास के खेतों से इनपुट लेते हुए शुक्रवार को एक 12 साल 11 माह के बालक से पूछताछ की गई। बालक ने पूछताछ में स्वीकार किया वह स्कूल वैन का इंतजार कर रहा था और खेल खेल में उसने वंदे भारत ट्रेन पर पत्थर फेंक दिया, जिससे शीशा टूट गया। बालक को पिता की मौजूदगी में निरूद्ध कर लिया गया और मामले की सूचना एसआईबी व आईबी को भी दी गई है। बिश्नोई ने बताया कि रेलवे यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देती है और ऐसी घटना को गंभीर अपराध मानता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़