WhatsApp Menu
रात 10 बजे नशे में धुत आरोपी घर में घुसे, फोड़ दिया सिर, मामला दर्ज।  |  श्रीडूंगरगढ़ में कलेक्टर-एसपी की बैठक: ट्रैफिक सुधारने, निराश्रित गोवंश शिफ्ट करने और हाईवे के अवैध कट बंद करने के निर्देश  |  सभी कक्षाओं की रिक्त सीटों के लिए 14 मार्च से होंगे आवेदन  |  उपजिला अस्पताल में बड़ी उपलब्धि, मरीज के दोनों कूल्हों का किया प्रत्याोपण  |  पूनरासर में सिद्ध समाज का गौरव: प्रशासनिक प्रतियोगी परीक्षा में सफलता पर सुनील सिद्ध का भव्य स्वागत  | 

रात को खाना खाकर सोए सरकारी शिक्षक, सुबह उठे ही नहीं, अचानक हुई मौत

श्रीडूंगरगढ़ ONE 9 जनवरी 2026। एक सरकारी शिक्षक बीती रात खाना खाकर सोए और सुबह उठे नहीं और अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
क्षेत्र के गांव बिग्गा के राउमावि में वरिष्ठ अध्यापक के पद पर सेवारत रमेश कुमार पुत्र लोकराम जाट निवासी पिलानी, झुंझुनू कल रात करीब 11 बजे खाना खाकर सोए। सुबह 6 बजे उनकी पत्नी व बच्चों ने उन्हें उठाया तो वे उठे ही नहीं, इस पर पड़ौसियों की सहायता से उन्हें उपजिला अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्प्ताल में चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक के बड़े भाई सुरेश कुमार पिलानी से आए व पुलिस को रात को सोते हुए अचानक मृत्यु हो जाने की रिपोर्ट देते हुए मर्ग दर्ज करवाई। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। मर्ग की जांच एएसआई गजेंद्र सिंह के सुपुर्द कर दी है।
बता देवें शुक्रवार सुबह भी 65 वर्षीय चंदादेवी मालू की भी अचानक हार्ट अटैक आने से मृत्यु हो गई। क्षेत्र में अचानक हार्ट अटैक से होने वाली मौत का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है, जिससे अनेक समाज चिंतकों में भी चिंता का माहौल बन गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़