WhatsApp Menu
रात 10 बजे नशे में धुत आरोपी घर में घुसे, फोड़ दिया सिर, मामला दर्ज।  |  श्रीडूंगरगढ़ में कलेक्टर-एसपी की बैठक: ट्रैफिक सुधारने, निराश्रित गोवंश शिफ्ट करने और हाईवे के अवैध कट बंद करने के निर्देश  |  सभी कक्षाओं की रिक्त सीटों के लिए 14 मार्च से होंगे आवेदन  |  उपजिला अस्पताल में बड़ी उपलब्धि, मरीज के दोनों कूल्हों का किया प्रत्याोपण  |  पूनरासर में सिद्ध समाज का गौरव: प्रशासनिक प्रतियोगी परीक्षा में सफलता पर सुनील सिद्ध का भव्य स्वागत  | 

जाखड़ बने टेंट एवं फ्लोर डेकोरेशन यूनियन के अध्यक्ष

डूंगरगढ़ one 9 जनवरी, 2026 श्रीडूंगरगढ़। शहर व ग्रामीण क्षेत्र के टेंट एवं फ्लोर डेकोरेशन व्यवसायियों की एक आम बैठक शुक्रवार को आयोजित हुई। बैठक में सर्वसम्मति से रामूनाथ जाखड़ को यूनियन का अध्यक्ष चुना गया। यह निर्णय उपस्थित सभी सदस्यों की सहमति से लिया गया।

बैठक में यूनियन की नई कार्यकारिणी का भी गठन किया गया। मोहनलाल माली को उपाध्यक्ष, रामचंद्र छापोला को सचिव, मुकेश कुमार प्रजापत को कोषाध्यक्ष तथा प्रवीण सेवग को मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया।
इस अवसर पर टेंट व्यवसाय से जुड़े वरिष्ठ सदस्य मोहनलाल माली, सत्यनारायण, नारायण सिंह राजपुरोहित, छापोला, याकूब अली, महबूब, लालूराम कूकना, कालू छीम्पा, प्रदीप माली, शौकत भाटी, पूनमचंद भारती, भगवानराम रैगर, बाबूलाल माली, आसुसिंह राजपूत, रामनिवास रैगर, कमल चुरा और राकेश गोदारा सहित कई व्यवसायी उपस्थित रहे।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष जाखड़ ने सभी सदस्यों का आभार जताते हुए कहा कि यूनियन के हितों की रक्षा और व्यवसायियों की समस्याओं के समाधान के लिए मिलकर काम किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़