WhatsApp Menu
रात 10 बजे नशे में धुत आरोपी घर में घुसे, फोड़ दिया सिर, मामला दर्ज।  |  श्रीडूंगरगढ़ में कलेक्टर-एसपी की बैठक: ट्रैफिक सुधारने, निराश्रित गोवंश शिफ्ट करने और हाईवे के अवैध कट बंद करने के निर्देश  |  सभी कक्षाओं की रिक्त सीटों के लिए 14 मार्च से होंगे आवेदन  |  उपजिला अस्पताल में बड़ी उपलब्धि, मरीज के दोनों कूल्हों का किया प्रत्याोपण  |  पूनरासर में सिद्ध समाज का गौरव: प्रशासनिक प्रतियोगी परीक्षा में सफलता पर सुनील सिद्ध का भव्य स्वागत  | 

अवैध शराब बेचते एक बुजुर्ग सहित दो को किया गिरफ्तार, दो अलग-अलग कार्रवाई के दो मामले दर्ज

श्रीडूंगरगढ़ ONE 9 जनवरी 2026। श्रीडूंगरगढ़ पुलिस व सेरूणा पुलिस ने दो अलग अलग कार्रवाइयां करते हुए एक बुजुर्ग सहित दो जनों को गिरफ्तार किया और दो मामले दर्ज किए गए।

सेरूणा पुलिस के एएसआई महेंद्र सिंह ने शेरूणा से देराजसर रोड पर शेरूणा की रोही में अवैध शराब बेचने के आरोप में हेतुराम निवासी शेरूणा को गिरफ्तार किया। टीम ने आरोपी से 42 पव्वे शराब बरामद की। पुलिस ने आबकारी अधिनियम में मामला दर्ज कर जांच एएसआई जगदीश प्रसाद को दी है। वहीं श्रीडूंगरगढ़ थाना पुलिस के एएसआई राजकुमार ने रीड़ी रोही में स्थित पेट्रोल पंप के पास अवैध शराब बेचने के आरोप में 81 वर्षीय केशर खां निवासी रीड़ी को पकड़ा। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई गजेंद्र सिंह को सौंप दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़