WhatsApp Menu
रात 10 बजे नशे में धुत आरोपी घर में घुसे, फोड़ दिया सिर, मामला दर्ज।  |  श्रीडूंगरगढ़ में कलेक्टर-एसपी की बैठक: ट्रैफिक सुधारने, निराश्रित गोवंश शिफ्ट करने और हाईवे के अवैध कट बंद करने के निर्देश  |  सभी कक्षाओं की रिक्त सीटों के लिए 14 मार्च से होंगे आवेदन  |  उपजिला अस्पताल में बड़ी उपलब्धि, मरीज के दोनों कूल्हों का किया प्रत्याोपण  |  पूनरासर में सिद्ध समाज का गौरव: प्रशासनिक प्रतियोगी परीक्षा में सफलता पर सुनील सिद्ध का भव्य स्वागत  | 

श्रीडूंगरगढ़: युवती के साथ दुष्कर्म मामले में एडीजे ने आरोपी की जमानत याचिका खारिज की

डूंगरगढ़ one 8 जनवरी, 2026 श्रीडूंगरगढ़। क्षेत्र में एक 18 वर्षीय युवती के साथ कथित रूप से दुष्कर्म कर उसे मारने के आरोप में आरोपी ओंकारनाथ और जोराराम नायक के खिलाफ मामला दर्ज है।
5 दिसंबर 2025 को मृतिका की मां ने लिखित रिपोर्ट में बताया कि आरोपीओं ने उनकी पुत्री के साथ गलत काम किया और फिर उसे पानी की डिग्गी में फेंक दिया।
अभियुक्तों के अधिवक्ता ने जमानत की अपील की, लेकिन अपर लोक अभियोजक सोहननाथ सिद्ध ने दलील दी कि आरोपियों ने पीड़िता की लज्जा भंग की और आत्महत्या के लिए उकसाया। उन्होंने कहा कि एफएसएल रिपोर्ट आने से पहले जमानत नहीं दी जानी चाहिए।
एडीजे सरिता नौशाद ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद आरोपी ओंकारनाथ पुत्र गौरीशंकर की जमानत याचिका खारिज कर दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़