WhatsApp Menu
11 मार्च 2026 का पंचांग, साथ जाने और भी कई खास बातें आचार्य श्रीडूंगरगढ़ ONE के साथ।  |  रात 10 बजे नशे में धुत आरोपी घर में घुसे, फोड़ दिया सिर, मामला दर्ज।  |  श्रीडूंगरगढ़ में कलेक्टर-एसपी की बैठक: ट्रैफिक सुधारने, निराश्रित गोवंश शिफ्ट करने और हाईवे के अवैध कट बंद करने के निर्देश  |  सभी कक्षाओं की रिक्त सीटों के लिए 14 मार्च से होंगे आवेदन  |  उपजिला अस्पताल में बड़ी उपलब्धि, मरीज के दोनों कूल्हों का किया प्रत्याोपण  | 

रतनगढ़- चुरु शाखा का गठन, सर्वसम्मति से चुनी गई नई कार्यकारिणी

चुरु शाखा का रतनगढ़ में विलय, अब डोकवा से नापासर तक रहेगा कार्यक्षेत्र

डूंगरगढ़ one 8 जनवरी, 2026 श्रीडूंगरगढ़। उत्तर पश्चिम रेलवे मजदूर संघ की रतनगढ़ शाखा की शाखा सभा गुरुवार को रतनगढ़ स्थित शाखा कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में संगठन को मजबूत करने से जुड़े कई अहम निर्णय लिए गए। इसमें चुरु शाखा का रतनगढ़ शाखा में विलय करने और नई कार्यकारिणी के गठन पर सहमति बनी।
सभा में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का चयन किया गया। प्रमोद ढाका को शाखा अध्यक्ष, रणवीर सिंह को उपाध्यक्ष और धर्मेंद्र कुमार शर्मा को कोषाध्यक्ष चुना गया। वहीं मोहन सिंह और मनोज कुमार यादव को सहायक शाखा सचिव बनाया गया। नए पदाधिकारियों की घोषणा चुरु शाखा के पूर्व शाखा सचिव आमीन खान ने की।

बैठक में प्रस्ताव पारित कर चुरु शाखा के विभिन्न क्षेत्रों को रतनगढ़ शाखा में शामिल किया गया। इसके साथ ही शाखा का नया नाम रतनगढ़-चुरु शाखा रखने का निर्णय लिया गया। हालांकि रतनगढ़ और चुरु, दोनों स्थानों पर शाखा कार्यालय पूर्ववत संचालित रहेंगे। नए कार्यक्षेत्र में डोकवा से नापासर तक का क्षेत्र शामिल होगा।

शाखा सचिव सीताराम गोदारा ने कहा कि विलय और नई कार्यकारिणी के गठन से संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा कर्मचारियों की समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाया जा सकेगा।
सभा की अध्यक्षता धर्मवीर ने की। इसमें रतनगढ़ शाखा सचिव सीताराम गोदारा, संयुक्त शाखा सचिव संपत प्रजापत सहित रामनिवास, जितेंद्र सिंह, विपिन, रवि, अनिल कुमार और बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़