WhatsApp Menu
श्रीडूंगरगढ़ में शीतला माता की पूजा, घरों में लगाया बासी भोजन का भोग; मंदिर में उमड़े श्रद्धालु  |  11 मार्च 2026 का पंचांग, साथ जाने और भी कई खास बातें आचार्य श्रीडूंगरगढ़ ONE के साथ।  |  रात 10 बजे नशे में धुत आरोपी घर में घुसे, फोड़ दिया सिर, मामला दर्ज।  |  श्रीडूंगरगढ़ में कलेक्टर-एसपी की बैठक: ट्रैफिक सुधारने, निराश्रित गोवंश शिफ्ट करने और हाईवे के अवैध कट बंद करने के निर्देश  |  सभी कक्षाओं की रिक्त सीटों के लिए 14 मार्च से होंगे आवेदन  | 

ऊपनी में मेघवाल मोहल्ले को मिला नया ट्यूबवेल, पेयजल संकट से राहत

डूंगरगढ़ one 7 जनवरी, 2025 श्रीडूंगरगढ़। विधानसभा क्षेत्र श्रीडूंगरगढ़ के गांव ऊपनी में मेघवालों के मोहल्ले की लंबे समय से चली आ रही पेयजल समस्या का समाधान हो गया है। विधायक ताराचंद सारस्वत के प्रयासों से निर्मित नए ट्यूबवेल का शुभारंभ किया गया।

शुभारंभ अवसर पर विधायक प्रतिनिधि एवं गुसाईंसर बड़ा के सरपंच सत्यनारायण शर्मा का ग्रामीणों ने स्वागत किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शर्मा ने कहा कि विधायक ताराचंद सारस्वत ने क्षेत्र की जनता से किए गए वादों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया है। यह ट्यूबवेल क्षेत्रवासियों के लिए राहत साबित होगा और गर्मी के मौसम में पेयजल संकट से निजात दिलाएगा।

कार्यक्रम में भाजपा महामंत्री नोरंग नाथ सिद्ध, श्रीराम नाथ, सरपंच रामेश्वर लाल गोदारा, रेवंत नाथ, सुरजाराम गोदारा, मोहन नाथ, अनाराम गोदारा, रुगाराम, गोपालराम, धनाराम तरड़, पनाराम, भगवानाराम, हड़मानाराम शर्मा, अखाराम गोदारा, रुपाराम सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। ग्रामीणों ने विधायक ताराचंद सारस्वत के प्रति आभार जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़