WhatsApp Menu
11 मार्च 2026 का पंचांग, साथ जाने और भी कई खास बातें आचार्य श्रीडूंगरगढ़ ONE के साथ।  |  रात 10 बजे नशे में धुत आरोपी घर में घुसे, फोड़ दिया सिर, मामला दर्ज।  |  श्रीडूंगरगढ़ में कलेक्टर-एसपी की बैठक: ट्रैफिक सुधारने, निराश्रित गोवंश शिफ्ट करने और हाईवे के अवैध कट बंद करने के निर्देश  |  सभी कक्षाओं की रिक्त सीटों के लिए 14 मार्च से होंगे आवेदन  |  उपजिला अस्पताल में बड़ी उपलब्धि, मरीज के दोनों कूल्हों का किया प्रत्याोपण  | 

10 किलो गांजा तस्करी मामला: दो आरोपियों की जमानत खारिज

डूंगरगढ़ one 7 जनवरी, 2025 श्रीडूंगरगढ़। कस्बे के दशहरा मैदान के पास 2 जनवरी को पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 10.048 किलो गांजा के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार आरोपियों में बाबूलाल पुत्र भंवरलाल, संदीप पुत्र बाबूलाल और बाबूलाल पुत्र राधेश्याम शामिल थे।

मामले में आरोपियों की ओर से अधिवक्ता ने जमानत के लिए आवेदन प्रस्तुत किया। इस पर सुनवाई के दौरान अपर लोक अभियोजक सोहन नाथ सिद्ध ने कोर्ट में कहा कि आरोपित अपराध एनडीपीएस एक्ट के तहत गंभीर प्रकृति का है, इसलिए जमानत याचिका स्वीकार नहीं की जानी चाहिए।

दोनों पक्षों की बहस सुनने के बाद अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (एडीजे) सरिता नौशाद ने आरोपी बाबूलाल पुत्र राधेश्याम और संदीप की जमानत याचिका को खारिज कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़