श्रीडूंगरगढ़ ONE 7 जनवरी 2026। श्रीडूंगरगढ़ का मान-सम्मान और गौरव है इस क्षेत्र के अमर शहीद, और इन शहीदों के सम्मान में भारतीय सेना द्वारा भी लगातार क्षेत्र के युवाओं को सैन्य सेवाओं की प्रेरणा देने के लिए शहीदों को सम्मान दिया जा रहा है। अमर शहीद कैप्टन चंद्र चौधरी के सम्मान में भारतीय सेना द्वारा उनके अंत्येष्टि स्थल पर बने स्मारक पर भारतीय वायुसेना की शान रहें एयर क्राफ्ट मिग-21 का आंवटन किया गया है। शहीद कैप्टन चंद्रचौधरी मेमोरियल ट्रस्ट के सीताराम सिहाग ने बताया कि यह मिग-21 गावं बिग्गाबास रामसरा में स्थापित होगा जो क्षेत्र के युवाओं को सैन्य सेवाओं में जाने की प्रेरणा देगा। बता देवें मिग-21 अलॉट करवाने की कागजी कार्रवाई के प्रयास शहीद के दिवंगत पिता कन्हैयालाल चौधरी ने किए, चौधरी लगातार सेना कार्यालयों व अफसरों से संपर्क में रहें और एक के बाद एक पत्र देते रहें। आखिरकार मिग-21 शहीद स्मारक पर स्थापना के साथ उनका ये स्वप्न भी पूरा होगा। समिति सदस्यों का प्रयास है कि इसे 26 जनवरी 2026 के राष्ट्रीय पर्व से पूर्व स्थापित कर दिया जाए।
पूर्व में लग चुके है दो टैंक एवं एक सैन्य विमान।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। शहीद कैप्टन चंद्रचौधरी के सम्मान में भारतीय सेना द्वारा पहले ही दो टैंक एवं एक सैन्य विमान स्थापित किए जा चुके है। शहीद के पैतृक गांव बिग्गाबास रामसरा में एक टैंक पहले ही स्थापित किया जा चुका है एवं बीकानेर में स्थित कैप्टन चंद्रचौधरी सर्किल पर एक टैंक एवं एक सैन्य विमान स्थापित किया जा चुका है। अब यह दूसरा विमान मिग-21 के रूप में उनके पैतृक गांव में स्थापित किया जाएगा।